माता दुर्गा के दर्शन मात्र से मन को मिलती है शांति

साढौरा के मोहल्ला नारायणदास स्थित श्री दुर्गा मंदिर नवरात्र में भक्तों की आस्था का केंद्र है। नवरात्रों में रोजाना सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मंदिर में मां दुर्गा की पूजा अर्चना करने आते हैं। नवरात्र के उपलक्ष्य में मंदिर को रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। मंदिर में बैठ कर ही श्रद्धालु कीर्तन कर मां दुर्गा को याद करते हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 10 Oct 2021 07:27 AM (IST) Updated:Sun, 10 Oct 2021 07:27 AM (IST)
माता दुर्गा के दर्शन मात्र से मन को मिलती है शांति
माता दुर्गा के दर्शन मात्र से मन को मिलती है शांति

साढौरा के मोहल्ला नारायणदास स्थित श्री दुर्गा मंदिर नवरात्र में भक्तों की आस्था का केंद्र है। नवरात्रों में रोजाना सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मंदिर में मां दुर्गा की पूजा अर्चना करने आते हैं। नवरात्र के उपलक्ष्य में मंदिर को रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। मंदिर में बैठ कर ही श्रद्धालु कीर्तन कर मां दुर्गा को याद करते हैं। मंदिर कमेटी के प्रधान मुकेश अग्रवाल ने बताया कि श्रद्धालुओं की आस्था को देखते हुए मंदिर सभा द्वारा आगामी फरवरी माह में नवरात्रों में नौ देवियों की स्थापना की जाएगी। मंदिर का इतिहास :

श्री दुर्गा मंदिर का जीर्णोद्धार 1956 में हुआ था। मंदिर निर्माण के लिए मोहल्लावासियों ने खूर सहयोग किया गया। 1958 में मंदिर परिसर मे मां दुर्गा मूर्ति की स्थापना की गई। बताया जाता है कि मां दुर्गा मूर्ति की स्थापना के दौरान अचानक आसमानी बिजली गिर गई। इससे मां दुर्गा की प्रतिमा के चारों ओर उजाला हो गया। जिसे देखकर सभी वहां उपस्थित श्रद्धालु चकित रह गए। अद्भुत चमत्कार देखकर श्रद्धालुओं में मंदिर में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा के प्रति आस्था बढ़ गई। मां के दरबार में श्रद्धालुओं द्वारा सच्चे मन से मन्नतें मांगने पर पूर्ण होती है। मां दुर्गा मंदिर मे स्थापना के बाद से वर्ष में दो बार नवरात्रों में अष्ठमी के दिन मां का जागरण करवाया जाता है। 1958 से यह परंपरा निरंतर जारी है। फोटो : 12

यहां मन को शांति मिलती है:

श्रद्धालु पुष्पा रानी ने बताया कि मोहल्ला नारायणदास की महिलाओं द्वारा सुबह शाम पूजा अर्चना की जाती है। मां दुर्गा के दर्शन करके प्रत्येक श्रद्धालु के सभी प्रकार के विकार लुप्त हो जाने के अलावा उसका मन शांत एवं आनंदमय हो जाता है। नवरात्रों में मां दुर्गा अष्टमी के दिन हर वर्ष भव्य जागरण का आयोजन किया जाता है। नवरात्रों में यहां काफी भीड़ जुटती है। फोटो : 13

हर मुराद पूरी करती है माता

श्री दुर्गा देवी मंदिर के पुजारी पंडित रतन तिवारी ने बताया कि मंदिर को लेकर श्रद्धालुओं में बड़ी आस्था है। मंदिर के मुख्य द्वार पर शिवलिग की स्थापना की गई है। जहां पर कार्तिक माह के दौरान शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जाता है। मां दुर्गा मंदिर परिसर में राधा-कृष्ण, लक्ष्मी नारायण, राम दरबार व हनुमान की मूर्तियां स्थापित है। जागरण में यहां लगने वाली भीड़ देखने लायक होती है।

chat bot
आपका साथी