नाले पर कब्जा कर लगा दिया लोहे का गेट, अब सामान रखने में इस्तेमाल हो रही जगह

नालों के ऊपर से अवैध कब्जे हटवाने के लिए नगर निगम प्रशासन गंभीर न हीं है। दुर्गा गार्डन में नाले के ऊपर लोहे का गेट लगाकर कब्जा किया हुआ है। अब उस जगह को सामान रखने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। पिछले दिनों नगर निगम अधिकारियों की ओर से नालों पर अवैध कब्जों को लेकर तैयार लिस्ट में भी इस जगह का जिक्र नहीं है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Jul 2021 07:20 AM (IST) Updated:Sat, 10 Jul 2021 07:20 AM (IST)
नाले पर कब्जा कर लगा दिया लोहे का गेट, अब सामान रखने में इस्तेमाल हो रही जगह
नाले पर कब्जा कर लगा दिया लोहे का गेट, अब सामान रखने में इस्तेमाल हो रही जगह

संवाद सहयोगी, जगाधरी :

नालों के ऊपर से अवैध कब्जे हटवाने के लिए नगर निगम प्रशासन गंभीर न हीं है। दुर्गा गार्डन में नाले के ऊपर लोहे का गेट लगाकर कब्जा किया हुआ है। अब उस जगह को सामान रखने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। पिछले दिनों नगर निगम अधिकारियों की ओर से नालों पर अवैध कब्जों को लेकर तैयार लिस्ट में भी इस जगह का जिक्र नहीं है। नाले पर गेट लगा बना दिया लकड़ी रखने का गोदाम:

दुर्गा गार्डन ने किसी ने नाले पर लोहे का गेट लगाकर वहां लकड़िया रखने का गोदाम बना लिया है, जो कि नगर निगम अधिकारियों को नजर नहीं आ रहा है। क्षेत्रवासी सुनील कुमार, अमरीश व अख्तर का कहना है कि अवैध कब्जों की वजह से नाले गंदगी से अटा पड़ा है। बरसात के दिनों में नाला ओवरफ्लो हो जाता है। गंदा व दूषित पानी उनके घरों में घुस जाता है। बरसात में गंदगी को सरेआम सड़कों पर तैरने देखा जा सकता है। जिस कारण उनकी मुश्किलें बढ़ जाती है। अधिकारियों की मिलीभगत से हो रहे कब्जे:

नालों पर जगह जगह अवैध कब्जों के मामलों में नगर निगम अधिकारियों की मिलीभगत से इंकार नहीं किया जा सकता। यही वजह है कि शहर में साल-दर-साल नालों पर अवैध कब्जों की संख्या में इजाफा हो रहा है। कब्जाधारियों ने कहीं पर नाले पर ढाबा बनाया हुआ है, तो कहीं पर दुकान व मकान खड़ा कर लिया है। लेकिन उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए नगर निगम अधिकारियों ने आज तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। जिसका फायदा कब्जाधारी उठा रहे हैं। नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक नाले पर इन जगहों पर कब्जा :

प्रकाश चौक से पानी की टंकी वाले नाले पर तीन जगहों पर अवैध कब्जा किया हुआ है। कब्जाधारियों ने नाले पर ढाबा, फीड स्टोर व हट्टी बनाई हुई है। रामलीला भवन से ढोल वाली पुलिया तक नाले पर भी तीन जगह कब्जा है। इस पर फैक्टरी, घर व एक दुकान शामिल है। दुर्गा गार्डन में नाले पर फैक्टरी बनाई हुई है। वर्जन:

नालों पर अवैध कब्जों की लिस्ट तैयार कर आला अधिकारियों को सौंप दी है। अगर कहीं पर कोई कब्जा छूट गया है, तो उसे लिस्ट में जोड़ दिया जाएगा। आला अधिकारियों के निर्देशानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

सुरेंद्र कुमार, चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर, नगर निगम, यमुनानगर-जगाधरी।

chat bot
आपका साथी