अनाज मंडी बदहाल, पैदल जाना भी हुआ मुश्किल

दो करोड़ से अधिक का राजस्व देने वाली अनाज मंडी की सड़कें बदहाल है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 07:28 AM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 07:28 AM (IST)
अनाज मंडी बदहाल, पैदल जाना भी हुआ मुश्किल
अनाज मंडी बदहाल, पैदल जाना भी हुआ मुश्किल

संवाद सहयोगी, सरस्वतीनगर : दो करोड़ से अधिक का राजस्व देने वाली अनाज मंडी की सड़कें बदहाल है। यहां से पैदल निकलना भी मुश्किल है। मुख्य सड़क निर्माण का कार्य अधर में ही छोड़ दिया गया है। मंडी से सुखदासपुर की ओर जाने वाली सड़क पर तो बदहाली की तमाम हदें पार हैं। पूर्व सरपंच अक्षय अग्रवाल का कहना है कि किसान इस मंडी को छोड़ आसपास की अन्य मंडियों की ओर रुख करने लगे हैं। उन्होंने सरकार से मांग की है कि इस मंडी की सड़क का कार्य शीघ्र पूरा करवाया जाए। मंडी एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रदीप मित्तल का कहना है कि ठेकेदार सड़क का कार्य अधर में ही छोड़कर चला गया था। उसके पश्चात आज तक कार्य शुरू नहीं हुआ। ग्रामीण ने मुख्यमंत्री को गली पर नाजायज कब्जे की शिकायत दी

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : गांव ईसरपुर में गली की जगह पर नाजायज कब्जा करने की शिकायत ग्रामीण सुभाष कुमार ने मुख्यमंत्री को भेजी। उसने कहा कि गांव में खसरा नंबर 42 सरेआम गली के लिए रिजर्व है। जिसकी चौड़ाई 16 फीट है। पंचायत ने गली को नौ फीट पक्का किया, बाकी जगह खाली थी। इस गली में गांव के लोगों ने कब्जा किया हुआ है। गांव के ही एक व्यक्ति ने अब खाली जगह पर पक्की दीवार बनाकर कब्जा करना शुरू कर दी। इस बारे खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी जगाधरी को दो जून व सात जून को शिकायतें दी। इन पर आरोपित के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई व न ही कब्जा करने से रोका गया। इस बारे आरोपित से बात की गई, तो उसने नाजायज कब्जा हटाने के लिए पांच हजार रुपये की मांग की। इसके अगले ही दिन आरोपित ने दीवार का निर्माण दोबारा शुरू कर दिया। इस बारे ग्रामीणों ने डीडीपीओ से मिलकर शिकायत की। उन्होंने बीडीपीओ को फोन करके नाजायज कब्जा हटाने बारे कहा। इसके बावजूद बीडीपीओ ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित ने आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई करने व नाजायज कब्जा हटवाने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी