परिवार गया रिश्तेदारी में, पीछे से ताला तोड़कर एक्टिवा व जेवरात ले गए चोर

जगाधरी शहर थाना क्षेत्र की रामनगर कालोनी में एक मकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 07:50 AM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 07:50 AM (IST)
परिवार गया रिश्तेदारी में, पीछे से ताला तोड़कर एक्टिवा व जेवरात ले गए चोर
परिवार गया रिश्तेदारी में, पीछे से ताला तोड़कर एक्टिवा व जेवरात ले गए चोर

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : जगाधरी शहर थाना क्षेत्र की रामनगर कालोनी में एक मकान का ताला तोड़कर एक्टिवा, एलईडी समेत जेवरात चोरी कर लिए गए। सीसीटीवी में दो युवक एक्टिवा पर एलईडी समेत अन्य सामान लेकर जाते दिख रहे हैं। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। मामले में मकान मालिक रविद्र भल्ला की शिकायत पर केस दर्ज किया है।

रविद्र भल्ला की ज्वेलरी की दुकान है। रविवार की शाम करीब साढ़े चार बजे वह मकान का ताला लगाकर परिवार के साथ अंबाला के बराड़ा में रिश्तेदारी में गया था। वहां अधिक देर होने की वजह से परिवार सहित रुक गए। सुबह करीब साढ़े पांच बजे उनके पास पड़ोसी का फोन आया कि मकान का गेट खुला हुआ है। जिस पर वह परिवार सहित पहुंचे। रविद्र भल्ला ने बताया कि मकान के ताले टूटे हुए पड़े थे। यहां से एक्टिवा, दो एलईडी गायब मिला। अलमारी से पांच किलो चांदी व 10 तोले सोना भी गायब था। मकान की तीसरी मंजिल पर बेटे का जिम का सामान रखा हुआ है। वहां से रोड उठाकर ताले तोड़े गए। मकान का ताला तोड़कर नकदी व जेवरात चोरी

जासं, यमुनानगर : ईस्ट भाटिया नगर निवासी विकास शर्मा ने शहर यमुनानगर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार को वह अपने परिवार सहित ससुराल बलवंत राय कालोनी में गया था। रात करीब 11 बजे जब वह घर आया तो उसने देखा कि घर का सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था। अलमारी खुली पड़ी थी। अलमारी के लाकर से 50 हजार रुपये, सोने के टाप, सोने की चेन, सोने की अंगूठी व अन्य गहने गायब थे। उधर, गांव इशोपुर निवासी उदय पटेल ने सदर यमुनानगर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चोरों ने शनिवार की रात उसके घर के ताले तोड़ कर चोरों ने मोबाइल व अन्य सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने केस दर्ज किया। घर के बाहर महिला के साथ मारपीट व छेड़छाड़

जासं, यमुनानगर। शहर की कालोनी में एक व्यक्ति ने अपने साथियों के साथ मिलकर घर के बाहर महिला के साथ मारपीट व छेड़छाड़ की। घटना करीब तीन सप्ताह पहले की है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज किया। कालोनी निवासी महिला ने शहर यमुनानगर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 29 मई को सुबह 10 बजे घर के बाहर किसी काम से गई थी। इस दौरान वहां पर उसकी सेक्टर 17 निवासी बृजेश के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस दौरान आरोपित ने उसके साथ मारपीट की और कपड़े फाड़े। पुलिस ने केस दर्ज किया।

chat bot
आपका साथी