परिवार गया था वृंदावन, चोरों ने साफ कर दिया सात लाख रुपये का सामान

गांधीनगर थाना क्षेत्र की वीना नगर कैंप कालोनी में चोरों ने गुप्ता ट्रेडर के संचालक अमरनाथ गुप्ता के घर के ताले तोड़ करीब सात लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। चोरी हुए सामान में गहने नकदी व अन्य सामान है। जिस समय वारदार हुई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 18 Nov 2021 06:13 PM (IST) Updated:Thu, 18 Nov 2021 06:13 PM (IST)
परिवार गया था वृंदावन, चोरों ने साफ कर दिया सात लाख रुपये का सामान
परिवार गया था वृंदावन, चोरों ने साफ कर दिया सात लाख रुपये का सामान

जागरण संवाददाता, यमुनानगर :

गांधीनगर थाना क्षेत्र की वीना नगर कैंप कालोनी में चोरों ने गुप्ता ट्रेडर के संचालक अमरनाथ गुप्ता के घर के ताले तोड़ करीब सात लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। चोरी हुए सामान में गहने, नकदी व अन्य सामान है। जिस समय वारदार हुई। गुप्ता परिवार वृंदावन तुलसी विवाह में गया हुआ था। लौटा तो परिवार को घर के ताले टूटे मिले और सामान गायब।

अमरनाथ गुप्ता ने बताया कि उसका गुप्ता ट्रेडर के नाम से ट्रेडिग का काम है। सोमवार को वह परिवार के साथ वृंदावन घूमने व भगवान श्री कृष्ण जी के दर्शन करने गया। मंगलवार को वहां तुलसी विवाह था। तुलसी विवाह में शामिल हुए। जब वहां से वापस लौटे, तो मकान के ताले टूटे हुए थे। अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। उधर, गोबिदपुरी स्थित रिलायंस फ्रैस व आकाश इंस्टीट्यूट की छतों से चोरों ने 16 एसी पाइप चोरी कर लिए। सुल्तानपुर निवासी इंद्रजीत ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह आकाश इंस्टीट्यूट में काम करता है। दोपहर को जब वह इंस्टीट्यूट की छत पर गया तो यहां से एसी के 14 पाइप गायब थे। उनके पास स्थित रिलायंस फ्रैस की छत से दो एसी पाइप गायब थी। जिनकी कीमत करीब दस हजार रुपये थी। पुलिस ने केस दर्ज किया। मकान का ताला तोड़कर जेवरात चोरी

संवाद सहयोगी, छछरौली :

खेड़ा मोहल्ला छछरौली निवासी मीना शर्मा ने बताया कि उसके पास दो लड़कियां व एक लड़का है। दोनों लड़कियां शादीशुदा है। उसकी बड़ी बेटी गर्भवती है। रात को बेटी की तबीयत अचानक खराब हो गई। जिस वह परिवार के साथ बेटी को लेकर शहर के निजी अस्पताल में गई थी। रात को वह अस्पताल में रूके। जब वापस आए, तो मकान के गेट का ताला टूटा हुआ था। अंदर का सामान बिखरा हुआ था। अलमारी से जेवरात व 20 हजार रुपये गायब थे। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया।

chat bot
आपका साथी