कचरा उठान के लिए सफाई कर्मचारी के पास होगी अपनी ट्राइ साइकिल

नगर निगम में कार्यरत सफाई कर्मचारियों का अब ट्राइ रिक्शा उपलब्ध करवाया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 May 2021 07:24 AM (IST) Updated:Tue, 11 May 2021 07:24 AM (IST)
कचरा उठान के लिए सफाई कर्मचारी के पास होगी अपनी ट्राइ साइकिल
कचरा उठान के लिए सफाई कर्मचारी के पास होगी अपनी ट्राइ साइकिल

जागरण संवाददाता, यमुनानगर :

नगर निगम में कार्यरत सफाई कर्मचारियों का अब ट्राइ रिक्शा उपलब्ध करवाई जाएंगी। प्रथम चरण में 100 साइकिलें खरीदी जाएंगी। इनको सभी 22 वार्डों में समान रूप से बांटा जाएगा। सड़कों, सार्वजनिक स्थलों व गलियों नालियों की सफाई के बाद निकले कचरे कचरे के उठान के लिए यह साइकिलें दी जाएंगी। इन साइकिलों के माध्यम से इस कचरे को निर्धारित स्थान पर पहुंचा दिया जाएगा। फिलहाल कर्मचारियों के पास इस तरह की साइकिलें नहीं हैं। कचरा प्वाइंट से उठान के लिए भी टिप्परों की संख्या पर्याप्त नहीं है। जिसके चलते जगह-जगह कचरे के ढेर देखे जा रहे हैं।

यह होगी सुविधा

सफाई कर्मचारियों के पास ट्राइ साइकिलें न होने के कारण सफाई के बाद कचरा उठाया नहीं जाता। कई-कई दिनों तक सड़कों पर ही पड़ा रहता है। नालियों से निकाली गई गंदगी भी ऐसे ही पड़ी रहती है। लेकिन अब ऐसा नहीं रहेगा। कर्मचारी सफाई के बाद तुंरत यह कचरा उठाएंगे। यमुनानगर-जगाधरी नगर निगम एरिया में 22 वार्ड हैं। आउटर के वार्डों में सफाई व्यवस्था अधिक खराब देखी जा रही है। हाउस की बैठक में जन प्रतिनिधि यह मुद्दा कई बार उठा चुके हैं।

अलग-अलग होगा गीला-सूखा कचरा

रिक्शा में गीला व सूखा कचरा डालने की अलग-अलग व्यवस्था होगा। कर्मचारी गली कचरा एक हिस्से में डालेगा और सूखा दूसरे हिस्से में। उसके बाद यह कचरा मेटिरियल रिकवरी फैसिलिटी सेंटर पर पहुंचाया जाएगा। गीले कचरे से खाद तैयार होगी जबकि ठोस कचरे का छांटकर अलग-अलग कर लिया जाएगा। बता दें कि शहर सफाई को लेकर एनजीटी सख्त है। न केवल नियमित सफाई पर ध्यान दिया जा रहा है बल्कि कचरे का प्रबंधन भी अनिवार्य रूप से करना होगा।

साफ-सुथरा रहेगा शहर

सफाई कर्मचारियों को ट्राइ साइकिल रिक्शा देने की योजना है। इसके लिए टेंडर कॉल किया गया है। यह व्यवस्था हो जाने के बाद कचरा नियमित रूप से उठ सकेगा। फिलहाल 100 रिक्शा खरीदी जाएगी। यदि कम रही तो संख्या बढ़ाई भी जा सकती है। सफाई के बाद कचरे का उठान तुरंत करना होगा।

मदन चौहान, मेयर।

chat bot
आपका साथी