छेड़छाड़ के आरोपित ने पुलिसकर्मी पर लगाया मारपीट का आरोप, पुलिस के अनुसार खुद कुरेदे जख्म

ट्रामा सेंटर के बंदी गृह में उपचार के लिए आए आरोपित कैंप निवासी रजत ने पुलिसकर्मी पर मारपीट का आरोप लगाया। उसके कान के पास से खून भी निकला। पुलिस ने शुक्रवार सुबह उसका मेडिकल कराया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 08:15 AM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 08:15 AM (IST)
छेड़छाड़ के आरोपित ने पुलिसकर्मी पर लगाया मारपीट का आरोप, पुलिस के अनुसार खुद कुरेदे जख्म
छेड़छाड़ के आरोपित ने पुलिसकर्मी पर लगाया मारपीट का आरोप, पुलिस के अनुसार खुद कुरेदे जख्म

जागरण संवाददाता, यमुनानगर :

ट्रामा सेंटर के बंदी गृह में उपचार के लिए आए आरोपित कैंप निवासी रजत ने पुलिसकर्मी पर मारपीट का आरोप लगाया। उसके कान के पास से खून भी निकला। पुलिस ने शुक्रवार सुबह उसका मेडिकल कराया। हालांकि रामपुरा चौकी इंचार्ज के अनुसार रजत ने बयान दिया है कि वह बहुत ज्यादा परेशान था। इसलिए उसने पुलिसकर्मी पर मारपीट का आरोप लगाया।

रजत पर थाना में छेड़छाड़ का केस दर्ज है। इसी केस में वह करीब डेढ़ माह से जेल में बंद है। उसके लीवर में कुछ दिक्कत थी इसलिए उसे उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। उसे ट्रामा सेंटर के बंदी गृह में रखा गया था। रजत ने आरोप लगाया कि वीरवार रात ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी ने उसे उसके पांव दबाने को कहा। परंतु उसने ऐसा करने से मना कर दिया। जिससे पर पुलिसकर्मी को गुस्सा आ गया। वहां पर कूलर की पत्ती पड़ी थी। जिसे उठाकर उसके सिर में मारा। पत्ती लगने से उसके कान के पास से खून निकलने लगा। रात को ही अस्पताल की चौकी से भी पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। रात को ही रजत का उपचार किया गया। आरोप है कि रात को पुलिस ने उसका मेडिकल नहीं कराया। शुक्रवार सुबह जब डाक्टर उसकी जांच करने पहुंचे तो रजत के कान के पास चोट लगी देखी। डाक्टरों के कहने पर पुलिस ने रजत का मेडिकल कराया। मानसिक रूप से परेशान है रजत : संदीप

रामपुरा चौकी इंचार्ज संदीप का कहना है कि मारपीट की सूचना पर वह खुद सिविल अस्पताल में गए थे। वहां पर रजत ने बयान दिया है कि जेल में बंद रहने की वजह से वह कई दिन से मानसिक रूप से परेशान है। इसके अलावा वह बीमार भी रहता है। इसलिए उसने खुद ही अपने कान के पास पहले से लगी चोट को कुरेद दिया था, जिसमें से खून निकलने लगा। रजत पर छेड़छाड़ के अलावा उसकी पत्नी ने भी केस दर्ज करवा रखा है। किसी ने भी रजत के साथ मारपीट नहीं की है। इसलिए मामले में कोई कार्रवाई नहीं की जा रही।

chat bot
आपका साथी