साथी मजदूर का हत्यारोपित गिरफ्तार, रिमांड पर

जठलाना थाना क्षेत्र के गांव टोडरपुर में जयदयाल प्लाईवुड फैक्टरी के मजदूर की हत्या का पर्दाफाश हो गया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 07:33 AM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 07:33 AM (IST)
साथी मजदूर का हत्यारोपित गिरफ्तार, रिमांड पर
साथी मजदूर का हत्यारोपित गिरफ्तार, रिमांड पर

संवाद सहयोगी, रादौर : जठलाना थाना क्षेत्र के गांव टोडरपुर में जयदयाल प्लाईवुड फैक्टरी के मजदूर 37 वर्षीय राजेश कुमार की हत्या के आरोपित उसके साथी कार्तिक दास को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दो दिन पहले दोनों के बीच शराब पीते हुए विवाद हुआ था। मूल रूप से बिहार के जिला मोतिहारी के गांव मंझार निवासी 37 वर्षीय राजेश कुमार यहां जयदयाल प्लाईवुड फैक्टरी में मजदूरी करता था। करीब दो साल से वह यहां काम कर रहा था। फैक्टरी के पास ही क्वार्टर में वह पश्चिमी बंगाल के जिला आजीपुरद्वार के गांव राजवंशीपुर निवासी कार्तिक के साथ रहता था। पुलिस के मुताबिक, रविवार को फैक्टरी की छुट्टी होने पर रात के समय दोनों एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इस दौरान उनके बीच विवाद हो गया। जिस पर पहले कार्तिक ने राजेश के सिर पर डंडा मारा। दोनों का काफी झगड़ा हुआ। बाद में आसपास के मजदूरों ने विवाद शांत कराया। इसके बाद दोनों क्वार्टर में ही सो गए थे। सुबह होने पर राजेश का खून से लथपथ शव मिला। उसके सिर पर ईंट से वार किए गए थे। जिससे उसकी मौत हो गई थी। जठलाना थाना प्रभारी धर्मपाल ने बताया कि आरोपित को कलानौर रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया है। उसे कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। नौकरी लगवाने के नाम पर युवक से एक लाख 75 हजार रुपये ठगे

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : अंबाला के गांव धनौरा निवासी रवि कुमार से नौकरी लगवाने के नाम पर दंपती ने एक लाख 75 हजार रुपये ठग लिए। आरोप प्रहलादपुर निवासी योगेश सिधू व उनकी पत्नी आरती पर लगा है। गांधीनगर थाना पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया।

पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक, रवि कुमार वर्ष 2020 में नौकरी की तलाश कर रहा था। इस दौरान उसकी मुलाकात प्रहलादपुरी कालोनी निवासी आरती सिधू व उसके पति योगेश सिधू के साथ हुई। आरोपित दंपती ने उन्हें बातों में उलझा लिया और फील्ड इंस्पेक्टर की नौकरी दिलवाने का झांसा दिया। इसके बदले में एक लाख 75 हजार रुपये मांगे। उनकी बातों में आकर एक लाख 20 हजार रुपये खाते में भेज दिए और 46 हजार रुपये नगद दिए। तब दंपती ने दो से तीन सप्ताह में ज्वाइनिग लेटर देने की बात कही थी। 17 सितंबर 2020 को नवयुग क्रिएशन हैड आफिस करनाल के लेटर पैड पर तैयार ज्वाइनिग लेटर उसके पास आया। जिस पर ग्रेड पे 9300-34 हजार 800 लिखा हुआ था। लेटर पर लिखा हुआ था कि आपको पांच अक्टूबर 2020 को सभी दस्तावेजों के साथ भर्ती बोर्ड पर्सनल ब्रांच कृष्णा कालोनी में मिलना है। जिस पर वह इस कार्यालय में पहुंचा और नौकरी करने लगा। छह माह तक भी उसे वेतन नहीं मिला, तो उसने आरोपित दंपती से बात की। वह टाल मटोल करने लगे। जिस पर उनसे पैसे वापस मांगे, तो आरोपितों ने पैसे देने से इंकार कर दिया और उसे जातिसूचक शब्द बोलकर कार्यालय से बाहर निकाल दिया। दोबारा रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। परेशान होकर युवक ने इसकी शिकायत पुलिस को दी।

chat bot
आपका साथी