इंस्टाग्राम पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजने वाले युवक ने किशोरी से की छेड़छाड़

किशोरी को इंस्टाग्राम पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजने वाले आरोपित ने उसके साथ गली में जाकर छेड़छाड़ की। इतना ही नहीं उससे रुपये की भी मांग की। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 05:31 AM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 05:31 AM (IST)
इंस्टाग्राम पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजने वाले युवक ने किशोरी से की छेड़छाड़
इंस्टाग्राम पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजने वाले युवक ने किशोरी से की छेड़छाड़

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : किशोरी को इंस्टाग्राम पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजने वाले आरोपित ने उसके साथ गली में जाकर छेड़छाड़ की। इतना ही नहीं उससे रुपये की भी मांग की। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया। प्रतापनगर क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि उसकी 12 साल की बेटी जगाधरी के निजी स्कूल में छठी कक्षा की छात्रा है। दो माह पहले बेटी का जन्मदिन था। जन्मदिन की फोटो उसकी बेटी ने इंस्टाग्राम पर लगा दी थी। इन फोटो को मुजाफ्त कलां निवासी शुभम शर्मा ने लाइक करके फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी और हैलो का संदेश भेजा। उसकी बेटी ने उसकी फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार की तो आरोपित शुभम उसकी बेटी से बात करने लगा। इस दौरान आरोपी ने उसके बेटी से मोबाइल नंबर लेकर उससे बात करने लगा। एक दिन आरोपित उनकी गली में आया और उसकी बेटी को गलत इशारे करने लगा। शुभम ने उसकी बेटी को गली में बुलाया, लेकिन वह गली में नहीं गई। तब से वह उसकी बेटी का पीछा कर उसे परेशान कर रहा है। आरोपित ने नाबालिग बेटी से रुपये की भी मांग की है। न देने पर आरोपी ने उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि शुभम ने उसकी नाबालिग बेटी को बातों में फंसाकर गलत फायदा उठाने का प्रयास किया। इस शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी शुभम के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामले की जांच कर रही एएसआइ सुषमा रानी का कहना है कि आरोपित शुभम पर केस दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश की जा रही है।

chat bot
आपका साथी