अध्यापकों ने शिक्षा मंत्री के आवास पर प्रदर्शन किया

हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के बैनर तले जिला प्रधान संजय कांबोज की अध्यक्षता में अध्यापकों ने शिक्षा मंत्री के आवास पर प्रदर्शन करके रोष जताया। 2017 में लगे जेबीटी अध्यापकों को स्थायी जिले आबंटन की मांग की। संजय ने जानकारी देते हुए बताया कि 2017 में लगे जेबीटी अध्यापकों में से 12 सौ जिले में सेवाएं दे रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 06:22 PM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 06:22 PM (IST)
अध्यापकों ने शिक्षा मंत्री के आवास पर प्रदर्शन किया
अध्यापकों ने शिक्षा मंत्री के आवास पर प्रदर्शन किया

जागरण संवाददाता, जगाधरी : हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के बैनर तले जिला प्रधान संजय कांबोज की अध्यक्षता में अध्यापकों ने शिक्षा मंत्री के आवास पर प्रदर्शन करके रोष जताया। 2017 में लगे जेबीटी अध्यापकों को स्थायी जिले आबंटन की मांग की। संजय ने जानकारी देते हुए बताया कि 2017 में लगे जेबीटी अध्यापकों में से 12 सौ जिले में सेवाएं दे रहे हैं। जिनमें आधे से अधिक महिलाएं हैं, जो दूर जिलों से यहां कार्यरत हैं। 2017 में नियुक्ति के समय अस्थाई जिले आबंटित किए गए थे। सरकार ने आश्वासन दिया था कि जल्द ही स्थाई जिले आबंटित कर दिए जाएंगे, जो चार वर्ष बीतने पर भी नहीं हुए। इससे अध्यापकों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

खंड प्रधान संदीप पिलानियां ने कहा कि इन जेबीटी अध्यापकों को स्थाई जिला आबंटित करने पर ही अतिथि अध्यापकों के लिए भी गृह जिले में आने का रास्ता बनेगा। जो आधा वेतन होने पर भी दूर जिलों में अपनी सेवाएं देने को मजबूर हैं। इससे कई अध्यापक दुर्घटनाओं के शिकार हो चुके हैं। पूर्व प्रधान राकेश धनखड़ ने कहा कि शिक्षा मंत्री से इस बारे में कई बार बातचीत की गई। हर बार उन्होंने आश्वासन दिया, परंतु धरातल पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे अध्यापकों में भारी रोष है। समस्या का समाधान नहीं हुआ तो अध्यापक क्रमिक अनशन करके लंबा आंदोलन चलाएंगे। मौके पर खंड बिलासपुर प्रधान ईश्वर सिंह, अनिल धनखड़, हसीन रुहिल, नरेंद्र शर्मा, ऋषिपाल, सुमित, विनोद रोहिला, अमित खरब, कुलदीप सिवाच, आकाश यादव, राजेश कादयान व रविद्र राणा थे।

chat bot
आपका साथी