जड़ से खत्म करनी है टीबी की बीमारी : सुशीला सैनी

डा. सुशीला सैनी ने अस्पताल में लोगों व स्टाफ को संबोधित करते हुए बताया कि विश्व क्षय रोग दिवस प्रत्येक वर्ष 24 मार्च को संपूर्ण विश्व में मनाया जाता है। इस बार सरकार की ओर से हर महीने की 24 तारीख को निकक्षय दिवस मनाया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 06:48 AM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 06:48 AM (IST)
जड़ से खत्म करनी है टीबी की बीमारी : सुशीला सैनी
जड़ से खत्म करनी है टीबी की बीमारी : सुशीला सैनी

संवाद सहयोगी, रादौर : डा. सुशीला सैनी ने अस्पताल में लोगों व स्टाफ को संबोधित करते हुए बताया कि विश्व क्षय रोग दिवस प्रत्येक वर्ष 24 मार्च को संपूर्ण विश्व में मनाया जाता है। इस बार सरकार की ओर से हर महीने की 24 तारीख को निकक्षय दिवस मनाया जा रहा है। लोगों को टीबी की बीमारी से जागरूक करने के लिए निकक्षय दिवस मनाया जाएगा। सरकारी रिपोर्ट के अनुसार देश में टीबी क्षय रोग के कीटाणु का पता लगने की घोषणा के 24 मार्च को संपूर्ण विश्व में इस दिन को विश्व क्षय रोग दिवस के रूप में मनाया जाता है। क्षय रोग एक संक्रामक बीमारी है, जिससे प्रति वर्ष अनेक लोग मौत का शिकार होते हैं। क्षय रोग अथवा टीबी एक छूत का रोग है और इसे प्रारंभिक अवस्था में न रोका गया तो जानलेवा साबित होता है। यह रोग एक बैक्टीरिया के संक्रमण के कारण होता है। इसे फेफड़ों का रोग माना जाता है। टीबी के बैक्टीरिया सांस द्वारा शरीर में प्रवेश करते हैं। रोग से प्रभावित अंगों में छोटी-छोटी गांठ बन जाती हैं। उपचार न होने पर धीरे-धीरे प्रभावित अंग अपना कार्य करना बंद कर देते हैं।

chat bot
आपका साथी