धार्मिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर लें भाग : अरोड़ा

जैन मंदिर सभा बूड़िया की आरे से जैन मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मंदिर प्रांगण में 11 दिवसीय पाठ का आयोजन चल हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 07:32 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 07:32 PM (IST)
धार्मिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर लें भाग : अरोड़ा
धार्मिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर लें भाग : अरोड़ा

जागरण संवाददाता, यमुनानगर :

जैन मंदिर सभा बूड़िया की आरे से जैन मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मंदिर प्रांगण में 11 दिवसीय पाठ का आयोजन चल हुआ। इसमें तीन दिन बेदी प्रतिष्ठा पाठ और आठ दिन का श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान आयोजित किया जा रहा है। शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में पहुंचने पर जैन समाज के लोगों ने विधायक घनश्याम दास अरोड़ा का जोरदार स्वागत किया। विधायक अरोड़ा ने कहा कि हमें धार्मिक आयोजनों में बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए। इस मौके पर श्री दिगंबर जैन मंदिर प्रधान आदित्य जैन, गौतम जैन, अतुल जैन, मीडिया प्रभारी कमलदीप, गौरव भाटिया, संजय शर्मा, मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग वअन्य उपस्थित थे। जागरण संवाददाता, यमुनानगर : फैमिली प्लानिग एसोसिएशन आफ इंडिया की शाखा की ओर 72वां स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। डा. आरती नैन व उनकी टीम ने महिलाओं व किशोरियों के स्वास्थ्य की जांच की। इन्नर व्हील क्लब जगाधरी-यमुनानगर की ओर से द्वारा मुफ्त दवाइयां दी गई। शिविर में 29 महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच हुई और लैब टेस्ट भी किए गए। प्रधान डा. सचिन मिगलानी व पूर्व प्रधान रमन सचदेवा ने कहा कि भारत में जहां भी एफपीएआइ की शाखाएं हैं, सभी की ओर से स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने एफपीएआइ की ओर से उपलब्ध की जा रही सेवाओं के बारे में बताया। प्रबंधक डा. अंजना तलुजा ने कहा कि आवाबाई वाडिया ने 1949 में एफपीएआइ की स्थापना मुंबई में रखी थी। संस्था की 44 शाखाएं भारतवर्ष में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। एफपीएआइ शाखा को यमुनानगर में स्थापित करने का श्रेय डा. नीना पुरी को जाता है। अब वह संस्था की पैटर्न हैं। शाखा समाज के हर क्षेत्र में अपनी सेवाएं प्रदान कर रही है।

chat bot
आपका साथी