धान बेचने में छूटेंगे पसीने, मंडी में एंट्री से पहले लेना होगा गेट पास

जागरण संवाददाता यमुनानगर धान की सरकारी खरीद एक अक्टूबर से होने जा रही है। जिले में

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Sep 2020 09:11 AM (IST) Updated:Wed, 23 Sep 2020 09:11 AM (IST)
धान बेचने में छूटेंगे पसीने, मंडी में एंट्री से पहले लेना होगा गेट पास
धान बेचने में छूटेंगे पसीने, मंडी में एंट्री से पहले लेना होगा गेट पास

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : धान की सरकारी खरीद एक अक्टूबर से होने जा रही है। जिले में फिलहाल 13 अनाज मंडियों में ही खरीद की योजना है, लेकिन किसानों के लिए धान बेचने की राह इतनी आसान नहीं होगी। किसान को मंडी गेट पर पहले गेट पास लेना होगा। उसके बाद एंट्री होगी और संबंधित आढ़ती के पास किसान अपनी फसल बेच सकेगा। मंडियों में प्रतिदिन धान बेचने वाले किसानों की संख्या निर्धारित होगी। हालांकि गेहूं की खरीद के लिए 100 अतिरिक्त मंडियां बनाई गई थी, लेकिन इस बारे फिलहाल विभाग के पास ऐसी कोई नोटिफिकेशन नहीं है।

इनसेट ब्यौरा बनेगा खरीद का आधार अनाज मंडियों में धान की खरीद का आधार मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना के तहत दिया गया फसल का ब्यौरा ही बनेगा। उसी किसान की धान खरीदी जाएगा जिसका पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन है। कितने किसान प्रतिदिन बुलाए जाएंगे, यह अभी तय नहीं है, लेकिन मार्केट कमेटी की ओर से खरीद का मैसेज किसान के पास जाएगा। उसी दिन धान को मंडी में लेकर आना पड़ेगा जिस दिन बुलाया जाएगा। जिले में अब तक 44 हजार 223 किसान अपनी फसल का रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। कुल किसानों की यदि बात की जाए तो करीब 60 हजार हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए अंतिम तारीख 25 सितंबर है।

इनसेट यह आ सकती दिक्कत गेहूं के सीजन में सरकार इस सिस्टम को आजमा चुकी है, लेकिन इस दौरान मंडियों की संख्या 113 थी। खरीद को लेकर प्रशासन की ओर से 100 मंडियां अतिरिक्त बनाई गई थी। ये अस्थाई मंडियां स्थाई मंडियों के पास ही स्थित राइस मिल या स्कूल में बनाई गई थी। इस बार अभी अतिरिक्त मंडियों को लेकर नोटिफिकशन मार्केट कमेटी के पास नहीं आई है।

इनसेट कहां कितना हुआ रजिस्ट्रेशन खिजराबाद 4159 सरस्वतीनगर 5893 साढौरा 4061 रादौर 9289 बिलासपुर 8139 छछरौली 5727 जगाधरी 8383

इनसेट मंडियों में धान की खरीद को लेकर अभी तक कुछ भी स्पष्ट नहीं है। सरकारी खरीद शुरू न होने के कारण मनमाने दामों पर धान खरीदी जा रही है। गेट पास की व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू नहीं किया जाता है। इसलिए दिक्कत आएगी। गेहूं के सीजन में यह सिस्टम आजमाया जा चुका है।

रामबीर सिंह चौहान, प्रदेश मंत्री, भाकिसं। इनसेट अभी तक 13 मंडियों में ही खरीद की नोटिफिकेशन है। अतिरिक्त मंडियों के बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। एक अक्टूबर से धान की सरकारी खरीद शुरू हो जाएगी। सरकार की पॉलिसी के उन्हीं किसानों के पास फसल बेचने के लिए मैसेज जाएगा जिनका मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन है। किसान को मंडी गेट पर गेट पास लेना होगा।

ऋषिराज, सचिव, मार्केट कमेटी।

chat bot
आपका साथी