:::उत्तर प्रदेश के ध्यानार्थ::: मेडिकल स्टोर संचालक की हत्या में नजदीकी का हाथ होने का शक, तीन माह पहले यहां काम शुरू किया

सदर यमुनानगर थाना क्षेत्र में थर्मल कालोनी से गांव रतनपुरा रोड पर 40 वर्षीय यूनिस खान की हत्या के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। वीरवार को उसके शव का पोस्टमार्टम कराया गया। उसके गले छाती व हाथ पर धारदार हथियार से वार कर हत्या की गई है। हालांकि परिवार के लोगों ने किसी पर कोई शक नहीं जताया है लेकिन जिस तरह से हत्या की गई है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 08 Oct 2021 07:26 AM (IST) Updated:Fri, 08 Oct 2021 02:55 PM (IST)
:::उत्तर प्रदेश के ध्यानार्थ::: मेडिकल स्टोर संचालक की हत्या में नजदीकी का हाथ होने का शक, तीन माह पहले यहां काम शुरू किया
:::उत्तर प्रदेश के ध्यानार्थ::: मेडिकल स्टोर संचालक की हत्या में नजदीकी का हाथ होने का शक, तीन माह पहले यहां काम शुरू किया

जागरण संवाददाता, यमुनानगर :

सदर यमुनानगर थाना क्षेत्र में थर्मल कालोनी से गांव रतनपुरा रोड पर 40 वर्षीय यूनिस खान की हत्या के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। वीरवार को उसके शव का पोस्टमार्टम कराया गया। उसके गले, छाती व हाथ पर धारदार हथियार से वार कर हत्या की गई है। हालांकि परिवार के लोगों ने किसी पर कोई शक नहीं जताया है, लेकिन जिस तरह से हत्या की गई है। उसमें पुलिस को किसी नजदीकी का हाथ होने का शक है। हत्या के बाद यूनिस खान का मोबाइल गायब है। जबकि पर्स जेब में ही मिला है। जिससे साफ है कि यह वारदात लूट के लिए नहीं की गई है। उसकी कार के अंदर भी खून बिखरा हुआ था। पुलिस भी हत्या के पीछे रंजिश व अन्य कारणों पर जांच कर रही है। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जिला बरेली के नवाब गंज निवासी यूनिस खान यहां बाड़ी माजरा रोड पर शंभू कालोनी में कादरी मेडिकल स्टोर व क्लीनिक चलाता था। यहां थर्मल कालोनी में उसका भाई अलीम मैकेनिकट फीटर के पद पर कार्यरत है और परिवार सहित यही रहता है। यूनिस खान भी थर्मल कालोनी में ही परिवार के साथ किराये के मकान में रह रहा था। अलीम ने बताया कि वह रात को घर पर खाना खा रहे थे। इसी दौरान उनके पास थर्मल के ड्राइवर हरिओम का फोन आया। उसने बताया कि यूनिस का शव यहां गाड़ी के पास पड़ा है। इस सूचना पर वह अपने पड़ोसियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। यहां कार के पास खून से लथपथ भाई का शव पड़ा था। पोस्टमार्टम में उसके गले, छाती व हाथ पर तेज धारदार हथियार के वार के छह निशान मिले हैं। तीन माह पहले ही शुरू की यहां दुकान : यूनिस खान का नवाब गंज में भी कादिरी मेडिकल स्टोर व क्लीनिक है। उसने तीन माह पहले ही यहां पर भी क्लीनिक शुरू किया था। यहां पर वह पत्नी व दो बच्चों के साथ रह रहा था। उसके साथ चचेरा भाई मोहम्मद आलम भी यहीं पर रह रहा था। मोहम्मद आलम क्लीनिक पर भी उसके साथ ही रहता था। मोहम्मद आलम का कहना है कि रात को वह दोनों साथ ही क्लीनिक से आते थे। यहां पर काम ठीक नहीं चल रहा था। इसलिए उसने व यूनिस ने यहां से काम बंद करने का फैसला कर लिया था। यहां पर काम बंद कर वापस नवाब गंज लौटने की प्लानिग की हुई थी। बुधवार की शाम को भी उसकी यूनिस से बात हुई थी। पुलिस ने मोहम्मद आलम से भी ली जानकारी : पुलिस ने मोहम्मद आलम से भी जानकारी ली है, क्योंकि वह और यूनिस खान दोनों एक साथ ही रहते थे। दोनों एकसाथ ही क्लीनिक व स्टोर चला रहे थे। बताया जा रहा है कि मोहम्मद आलम का पत्नी के साथ विवाद चल रहा है और वह यहां पर परिवार से बिना बताए आया हुआ था। मोहम्मद आलम ने पुलिस को बताया कि बुधवार को वह कलियर शरीफ गया हुआ था। उसे रात को इस बारे में पता लगा। इसके बाद वहां से सुबह ही लौटा है। तीन माह से वह यहां रह रहा है। इस दौरान यूनिस का किसी से कोई विवाद नहीं हुआ। कोई मनमुटाव नहीं हुआ था। वहीं मृतक यूनिस के पिता अब्दुल वाहिद ने बताया कि वह अपने बेटों के पास यहां कई बार आ चुके हैं। काफी लोग उन्हें यहां जानते हैं। उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। खंगाल रहे सीसीटीवी :

सदर यमुनानगर थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि वारदात में एक से अधिक लोग शामिल हो सकते हैं। जिस तरह से हत्या की गई है। उसमें किसी जानकार का हाथ हो सकता है। फिलहाल टीमें लगी हुई है। जहां पर यूनिस खान की दुकान था। वहां भी आसपास लगे सीसीटीवी देखे जा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी