अमृत महोत्सव में निगम ने समाज सेवियों को किया सम्मानित

नगर निगम की ओर से चलाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव के दूसरे दिन वार्ड नंबर 21 के गीला व सूखा कचरा करने को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान वार्ड के समाज सेवियों व मौजिज लोगों को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह का आयोजन बाल विकास भवन कांसापुर में आयोजित किया गया। सेनिटेशन कमेटी सदस्य एवं पार्षद अभिषेक मोदगिल व स्वच्छ भारत मिशन के मंगलेश ने समाज सेवियों को सम्मानित किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 29 Sep 2021 08:07 AM (IST) Updated:Wed, 29 Sep 2021 08:07 AM (IST)
अमृत महोत्सव में निगम ने समाज सेवियों को किया सम्मानित
अमृत महोत्सव में निगम ने समाज सेवियों को किया सम्मानित

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : नगर निगम की ओर से चलाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव के दूसरे दिन वार्ड नंबर 21 के गीला व सूखा कचरा करने को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान वार्ड के समाज सेवियों व मौजिज लोगों को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह का आयोजन बाल विकास भवन कांसापुर में आयोजित किया गया। सेनिटेशन कमेटी सदस्य एवं पार्षद अभिषेक मोदगिल व स्वच्छ भारत मिशन के मंगलेश ने समाज सेवियों को सम्मानित किया।

स्वच्छ भारत मिशन के मंगलेश ने बताया कि नगर निगम मेयर मदन चौहान व निगमायुक्त अजय सिंह तोमर के निर्देशों पर शुरू किया गया अमृत महोत्सव तीन अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान शहरवासियों को जहां स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा। वहीं, सफाई अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता का महत्व बताया जाएगा। महोत्सव के तहत 29 व 30 सितंबर को नगर निगम द्वारा शहर में बनाए गए शौचालयों की सफाई की जाएगी। एक अक्टूबर को नगर निगम द्वारा अपशिष्ट उद्यमियों को सम्मानित किया जाएगा। दो व तीन अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती के साथ सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। मौके पर सर्व जागरूक संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. पायल, सेनेटरी इंस्पेक्टर सतबीर सिंह व अन्य लोग उपस्थित रहें। जागरण संवाददाता, यमुनानगर :

संतपुरा स्थित गुरु नानक ग‌र्ल्स कालेज के कंप्यूटर विभाग की ओर से आनलाइन वेबिनार का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं को विभिन्न क्षेत्रों में सरकारी नौकरियों के अवसरों और उनको प्राप्त करने से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। कार्यक्रम संयोजिका डा. आरती सिंह ने बताया कि कालेज डायरेक्टर डा. वरिद्र गांधी और प्रिसिपल डा. अनु अतरेजा के दिशा निर्देशन में यह कार्यक्रम करवाया गया। मुंबई की एक्सपर्ट कार्नर अकादमी से अंजुम खान मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रही।

मुख्य वक्ता अंजुम खान ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में किए गए सर्वे के अनुसार, शिक्षित युवाओं में बेरोजगारी की दर सबसे अधिक है। हर साल केवल स्नातक पास करने वाले लाखों छात्रों के होने के बाद भी व्यक्तियों के लिए अवसरों की कमी हो गई है। निश्चित रूप से नौकरी पाने के लिए, कई छात्र एसएससी और बैंकिग जैसी प्रतियोगी सरकारी नौकरी की परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर देते हैं। क्योंकि सरकारी नौकरी में जाब सिक्योरिटी, आकर्षक वेतन और अन्य लाभ के साथ भत्ते मिलते हैं। प्रतिष्ठित संगठन में सम्मानित नौकरी पाने के लिए छात्रों को बैंकिग और एसएससी के अलावा अन्य अवसरों को देखना चाहिए। कालेज डायरेक्टर डा. वरिद्र गांधी ने कहा कि विद्यार्थियों को जीवन में लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्नातक के बाद सरकारी नौकरियों के बहुत सारे अवसर नियमित रूप से बहुत सारी वेबसाइट पर अपडेट होते रहते हैं। छात्राओं को हमेशा अपनी तैयारी रखनी चाहिए।

chat bot
आपका साथी