सुरजीत सिंह बने डेयरी कांप्लेक्स यूनियन के प्रधान, मिलकेश फौजी उप प्रधान

डेयरी कांप्लेक्स संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए मेयर हाउस में चारों डेयरी कांप्लेक्स के डेयरी संचालकों की बैठक हुई। बैठक में मेयर मदन चौहान को मुख्य रूप से आमंत्रित किया गया। इस दौरान दौरान डेयरी संचालकों ने अपनी समस्याओं के समाधान के लिए चारों डेयरी कांप्लेक्स में अलग अलग यूनियन और चारों डेयरी कांप्लेक्स की एक मुख्य यूनियन का गठन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 07:45 AM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 07:45 AM (IST)
सुरजीत सिंह बने डेयरी कांप्लेक्स यूनियन के प्रधान, मिलकेश फौजी उप प्रधान
सुरजीत सिंह बने डेयरी कांप्लेक्स यूनियन के प्रधान, मिलकेश फौजी उप प्रधान

संवाद सहयोगी, यमुनानगर : डेयरी कांप्लेक्स संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए मेयर हाउस में चारों डेयरी कांप्लेक्स के डेयरी संचालकों की बैठक हुई। बैठक में मेयर मदन चौहान को मुख्य रूप से आमंत्रित किया गया। इस दौरान दौरान डेयरी संचालकों ने अपनी समस्याओं के समाधान के लिए चारों डेयरी कांप्लेक्स में अलग अलग यूनियन और चारों डेयरी कांप्लेक्स की एक मुख्य यूनियन का गठन किया गया। चारों यूनियनों के प्रधान और मुख्य यूनियन के प्रधान व उपप्रधान नियुक्त किए गए। सभी यूनियनों के प्रधानों ने मिलकर सुरजीत सिंह को मुख्य यूनियन का प्रधान व मिलकेश फौजी को उपप्रधान नियुक्त किया। इससे पहले औरंगाबाद डेयरी कांप्लेक्स यूनियन का प्रधान हैप्पी गिल, दड़वा डेयरी कांप्लेक्स यूनियन का प्रधान संजय पाहवा, कैल डेयरी कांप्लेक्स यूनियन का प्रधान मुकेश महाजन व रायपुर डेयरी कांप्लेक्स यूनियन का प्रधान मिलकेश फौजी को बनाया गया। इसके बाद सभी प्रधानों और डेयरी संचालकों ने मिलकर यमुनानगर और जगाधरी डेयरी काप्लेक्स यूनियन का गठन कर सुरजीत सिंह को प्रधान और मिलकेश को उपप्रधान चुना गया। मेयर मदन चौहान ने सभी नवनियुक्त प्रधानों को फूलमालाएं पहनाकर बधाई दी। साथ ही डेयरी कांप्लेक्स में पक्की सड़कें, पानी की निकासी, स्ट्रीट लाइट व अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। नवनियुक्त प्रधान सुरजीत सिंह ने कहा कि डेयरी संचालकों की सभी समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। किसी भी डेयरी संचालक को कोई समस्या आती है तो वह अपने एरिया के डेयरी प्रधान से मिलकर उन तक अपनी समस्याएं पहुंचा सकता है। उसकी समस्या का समाधान करने की पूरी कोशिश की जाएगी। मौके पर कीमती लाल, त्रिलोक, इंद्रपाल, महावीर सिंह, गुरमुख सिंह, रत्न लाल, कृष्ण लाल, धर्मवीर, अनिल, सुभाष, बली राणा व अन्य मौजूद रहें।

chat bot
आपका साथी