रैली निकाल लोगों को किया जागरूक

महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल गुमथला राव में बुधवार को जन जागरूकता रैली निकाली गई। छात्र-छात्राओं ने जल संरक्षण बेटी बचाओ -बेटी पढ़ाओ स्वच्छता प्लास्टिक बैन व मतदान अभियान के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Oct 2019 11:28 AM (IST) Updated:Fri, 18 Oct 2019 06:30 AM (IST)
रैली निकाल लोगों को किया जागरूक
रैली निकाल लोगों को किया जागरूक

संवाद सहयोगी, जठलाना : महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल गुमथला राव में बुधवार को जन जागरूकता रैली निकाली गई। छात्र-छात्राओं ने जल संरक्षण, बेटी बचाओ -बेटी पढ़ाओ, स्वच्छता, प्लास्टिक बैन व मतदान अभियान के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया। रैली गुमथला राव, माधुबांस, मंधार, कंडरौली, पालेवाला, हंसू माजरा, संधाला, संधाली, लालछप्पर में निकाली गई। छात्र-छात्राओं ने प्लास्टिक बैन पर्यावरण स्वच्छता और जल बचाव के बैनरों को स्वयं क्रियात्मक रूप से तैयार किया। बच्चों ने रैली के दौरान वंदे मातरम, भारत माता की जय, जल है तो कल है, पौधे लगाओ-पर्यावरण बचाओ, बेटी बचाओ -बेटी पढ़ाओ, प्लास्टिक को बंद करो पेपर का प्रयोग करो और मतदान हमारा विशेष अधिकार जैसे नारों का उच्चारण किया। जिसमें समाज के कई लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस रैली का शुभारंभ डॉ. सुदेश बंसल के ने किया। बच्चों ने श्यामा तुलसी के पौधे को घर-घर जाकर वितरित किए। मौके पर सुरेंद्र सिगला, नाजुक अग्रवाल, अशोक, अक्षय, सुलिद्र, अरुण, प्रियंका, रीना अरुणा, सुमन, विशा, भारती व रेनू अध्यापक शामिल थे।

chat bot
आपका साथी