लव जिहाद पर देश में बने सख्त कानून : सुशील गिरी

लव जिहाद एक ऐसा षड़यंत्र है जो सनातन विरोधी ताकतों द्वारा देश में खामोशी से चलाया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 07:10 AM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 07:10 AM (IST)
लव जिहाद पर देश में बने सख्त कानून : सुशील गिरी
लव जिहाद पर देश में बने सख्त कानून : सुशील गिरी

संवाद सहयोगी, रादौर : लव जिहाद एक ऐसा षड़यंत्र है जो सनातन विरोधी ताकतों द्वारा देश में खामोशी से चलाया जा रहा है। इस षड़यंत्र में विदेशी ताकतें भी अपनी जोर आजमाइश कर रही हैं। जिसके तहत सनातन संस्कृति को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन यह ताकतें भूल जाती हैं कि सनातन संस्कृति में इतनी ताकत है कि वह इस प्रकार के किसी भी षड्यंत्र का पूरी निडरता से सामना कर सकती है। यह शब्द मानव निर्माण अभियान के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी सुशील गिरी सच्चिदानंद ने शनिवार को भाजपा महामंत्री धनपत सैनी के कार्यालय पर पत्रकारों से बात करते हुए कहे।

स्वामी सच्चिदानंद ने कहा कि लव जिहाद एक खामोश आतंकवाद है। जिस की साजिश लगातार रची जा रही है। इसमें एक विशेष समुदाय के लोग हिदू धर्म की युवतियों को निशाना बनाते हैं और अपने आकाओं द्वारा दी गई हिदायतों का पालन करवाने का प्रयास करते हैं। इस खामोश आतंकवाद से निपटने के लिए सनातन संस्कृति से जुड़े लोगों को और अधिक जागरूक होने की जरूरत है। हमें अपने परिवार के बीच बैठकर इस विषय को गंभीरता से लेना चाहिए और इस पर परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत भी करनी चाहिए। पिछले दिनों उत्तर प्रदेश सरकार ने इस विषय को गंभीरता से लेते हुए सख्त कानून लागू किया। इसी प्रकार यह कानून पूरे देश में सख्ती के साथ लागू होना चाहिए। इस मौके पर हंसराज सैनी, भागवत आचार्य देवेश शास्त्री, धनपत सैनी, अशोक जोहल, मुकेश सैनी, विजय धीमान, जितेंद्र, संदीप व प्रवीण ंआदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी