ब्रह्मदत्त शर्मा की कहानी पीठासीन अधिकारी को मिला प्रथम पुरस्कार

विश्व हिदी सचिवालय मॉरिशस द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय हिदी कहानी प्रतियोगिता 2019 में लेखक ब्रह्मदत्त शर्मा की कहानी पीठासीन अधिकारी को प्रथम पुरस्कार मिला है। पुरस्कार के तहत उन्हें तीन सौ अमेरिकी डॉलर दिए जाएंगे। भारत और मॉरिशस के संयुक्त तत्वाधान में विश्व हिदी सचिवालय विश्वभर में हिदी का प्रचार-प्रसार करता है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Jan 2020 08:30 AM (IST) Updated:Sun, 19 Jan 2020 08:30 AM (IST)
ब्रह्मदत्त शर्मा की कहानी पीठासीन अधिकारी को मिला प्रथम पुरस्कार
ब्रह्मदत्त शर्मा की कहानी पीठासीन अधिकारी को मिला प्रथम पुरस्कार

जागरण संवाददाता, यमुनानगर

विश्व हिदी सचिवालय मॉरिशस द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय हिदी कहानी प्रतियोगिता 2019 में लेखक ब्रह्मदत्त शर्मा की कहानी पीठासीन अधिकारी को प्रथम पुरस्कार मिला है। पुरस्कार के तहत उन्हें तीन सौ अमेरिकी डॉलर दिए जाएंगे। भारत और मॉरिशस के संयुक्त तत्वाधान में विश्व हिदी सचिवालय विश्वभर में हिदी का प्रचार-प्रसार करता है। इसका मुख्यालय मॉरीशस में स्थित है। नियमानुसार प्रतियोगिता को पांच भौगोलिक क्षेत्र अफ्रीका व मध्य पूर्व, अमेरिका, एशिया व ऑस्ट्रेलिया (भारत के अतिरिक्त), यूरोप, व भारत में बांटा गया। शर्मा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पाबनी कलां में एसएसएस शिक्षक है।

ब्रह्मदत्त शर्मा बताते हैं कि पीठासीन अधिकारी कहानी में चुनाव की प्रणाली व अधिकारी की कार्यप्रणाली को दर्शाया गया है। दूसरा पुरस्कार राजस्थान के महेश शर्मा की कहानी को और तृतीय पुरस्कार मुंबई के शिरीष नाडकर्णी की कहानी को मिला है। शर्मा ने कहा कि यह उनके जीवन की बड़ी उपलब्धि है। उनकी कहानी संग्रह चालीस पार 2010 और मिस्टर देवदास 2014 में प्रकाशित हुई। 2016 में उत्तराखंड त्रासदी पर उनका उपन्यास ठहरे हुए पलों में भी प्रकाशित हुआ था। हरियाणा साहित्य अकादमी द्वारा आयोजित कहानी प्रतियोगिता 2015 में द्वितीय पुरस्कार, मां धनपति देवी समृति कथा साहित्य सम्मान 2017 (सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश), श्री बृजभूषण भारद्वाज एडवोकेट स्मृति साहित्य सम्मान 2015 (कैथल, हरियाणा), अखिल भारतीय डॉक्टर कुमुद टिक्कू कहानी प्रतियोगिता पुरस्कार 2017(जयपुर, राजस्थान), डा, महाराजा कृष्ण जैन स्मृति सम्मान 2018 ( शिलांग, मेघालय) आदि प्रमुख हैं।

chat bot
आपका साथी