महिला का रास्ता रोककर मारपीट

छछरौली थाना क्षेत्र के गांव ललहाड़ी कलां निवासी गुरदीप कौर ने पुलिस को दी शिकायत में उसका रास्ता रोककर मारपीट का आरोप लगाया है ।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 18 Aug 2021 10:00 PM (IST) Updated:Wed, 18 Aug 2021 10:00 PM (IST)
महिला का रास्ता रोककर मारपीट
महिला का रास्ता रोककर मारपीट

जासं, यमुनानगर : छछरौली थाना क्षेत्र के गांव ललहाड़ी कलां निवासी गुरदीप कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 10 अगस्त को उनके घर पर एक समारोह था। जिसमें प्रताप सिंह व उसका बेटा आ गए थे। इससे प्रताप की पत्नी रणजीत कौर काफी नाराज हुई थी और अपने पति से विवाद किया था। घर बुलाने की रंजिश में रणजीत कौर रंजिश रखे हुए थे। 15 अगस्त को वह गुरुद्वारा में जा रही थी। इस दौरान रणजीत कौर व उसकी बेटियों ने रास्ता रोक लिया और गाली गलौज करते हुए मारपीट की। पुलिस ने केस दर्ज किया। उधर, तीर्थनगर निवासी कल्लू राम ने बताया कि वह भवानी प्लाईवुड फैक्टरी के पास थे। तभी अनजान युवक आए। उनके साथ गाली गलौज की। विरोध करने पर मारपीट की। सदर यमुनानगर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया।

किसान को पीटा, मोबाइल छीना

जासं, यमुनानगर : प्रतापनगर थाना क्षेत्र के गांव मामली निवासी सरदारा राम पर तीन युवकों ने हमला बोल दिया। उनके साथ मारपीट कर मोबाइल व 700 रुपये छीन ले गए। जिस समय वारदात हुई। वह अपने खेतों की ओर थे। उनके सिर पर ईंटों से वार किया गया। जिसमें वह गंभीर रुप से घायल हुए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।

फायरिग करने के आरोप में गिरफ्तार दोनों युवक पांच दिन के रिमांड पर

संवाद सहयोगी, बिलासपुर : जगाधरी मार्ग पर सोमवार रात दो गुटों के बीच फायरिग के घटना के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किए गए दो आरोपितों को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें पांच दिन के रिमांड पर लिया गया है। थाना प्रभारी बलबीर सिंह ने बताया कि असलम राणा व सौहार्द को गिरफ्तार का लिया गया है। दोनों आरोपितों ने देसी पिस्टल से फायर करने की बात कबूली। जो उन्होंने मंसूरी में छिपाई। दूसरे गुट के युवकों की तलाश के लिए भी पुलिस की टीमें गठित कर जगह जगह दबिश दी जा रही है।

जनवरी माह में साढौरा मार्ग पर गांव ककडौनी मोड के पास दोनों गुटों की बाइकों की टक्कर होने से विवाद पैदा हुआ था। जिसके बाद से ही रंजिश बनी हुई थी। फिर फरवरी माह में दोनों पक्षों की आपसी झड़प भी हुई थी। पुलिस में मामला दर्ज किया गया, लेकिन पंचायत के माध्यम से दोनों गुटों के बीच फैसला हो गया था। सोमवार की रात फिर से दोनों गुटों के बीच यह झड़प हुई थी।

chat bot
आपका साथी