नाबालिग बेटी को नींद की गोलियां देकर दुष्कर्म करता था सौतेला पिता, मां ने देखा तो खुला राज

फर्कपुर थाना एरिया में 12 वर्षीय किशोरी के साथ उसके ही सौतेले पिता ने दुष्कर्म किया। आरोपित उसे नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म करता था।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Fri, 19 Apr 2019 01:15 PM (IST) Updated:Sun, 21 Apr 2019 08:23 AM (IST)
नाबालिग बेटी को नींद की गोलियां देकर दुष्कर्म करता था सौतेला पिता, मां ने देखा तो खुला राज
नाबालिग बेटी को नींद की गोलियां देकर दुष्कर्म करता था सौतेला पिता, मां ने देखा तो खुला राज

जेएनएन, यमुनानगर। फर्कपुर थाना एरिया में 12 वर्षीय किशोरी के साथ उसके ही सौतेले पिता ने दुष्कर्म किया। आरोपित उसे नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म करता था। किशोरी की मां को पता लगा तो वह बेटी को लेकर महिला थाने पहुंची और शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।

पुलिस के मुताबिक फर्कपुर एरिया की महिला के पति की मौत हो गई थी। उसकी एक बेटी थी। 2009 में महिला ने दूसरी शादी की। जिस व्यक्ति से उसकी शादी हुई, वह रेलवे वर्कशॉप में कॉन्ट्रेक्ट बेस पर नौकरी करता है। शादी के बाद उन्हें एक लड़का और एक लड़की हुई।

आरोप है कि पिता ने अपनी 12 वर्षीय सौतेली बेटी पर गंदी नजर रखनी शुरू कर दी। आरोपित उसे नींद की गोलियां देकर उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। कई बार उसने सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म किया। दो दिन पहले भी आरोपित अपनी बेटी के साथ गलत काम कर रहा था। तभी उसकी मां ने देख लिया।

आरोपित ने उन्हें किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। किसी तरह से महिला अपनी बेटी को लेकर थाने पहुंची और शिकायत दी। थाना प्रभारी सीमा रानी ने बताया कि आरोपित पर केस दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश की जा रही है।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी