बेटी से दुष्कर्म करने पर सौतेला पिता दोषी करार

नशीला पदार्थ खिलाकर 12 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म करने के आरोपित सौतेले पिता रणबीर को फास्ट ट्रैक कोर्ट ने दोषी करार दिया है। फैसला 31 अगस्त को सुनाया जाएगा। महिला थाना पुलिस ने 18 अप्रैल 2019 को केस दर्ज किया था। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता की मां ने कहा था कि उसने रणबीर के साथ दूसरी शादी की थी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 28 Aug 2021 07:36 AM (IST) Updated:Sat, 28 Aug 2021 07:36 AM (IST)
बेटी से दुष्कर्म करने पर सौतेला पिता दोषी करार
बेटी से दुष्कर्म करने पर सौतेला पिता दोषी करार

संवाद सहयोगी, जगाधरी: नशीला पदार्थ खिलाकर 12 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म करने के आरोपित सौतेले पिता रणबीर को फास्ट ट्रैक कोर्ट ने दोषी करार दिया है। फैसला 31 अगस्त को सुनाया जाएगा। महिला थाना पुलिस ने 18 अप्रैल 2019 को केस दर्ज किया था।

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता की मां ने कहा था कि उसने रणबीर के साथ दूसरी शादी की थी। रणबीर उसे व 12 वर्षीया बेटी के खाने में नशीला पदार्थ मिला देता था। जिसके बाद वे दोनों बेसुध हो जाती थी। इसी का फायदा उठाकर रणबीर उसकी बेटी के साथ गलत काम करता था। 17 अप्रैल की रात को तीन बजे उसे बेटी के रोने की आवाज सुनाई दी। नींद से जागने पर वह भी नशे ही हालत में थी। बेटी ने उसे बताया कि सौतेले पिता ने उसके साथ कई बार गलत काम किया है। जिसे सुनकर उसे पांव के नीचे से जमीन खिसक गई। पीड़िता के मुताबिक घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। सुचना मिलने पर पुलिस ने घटना स्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने छह पोक्सो एक्ट, जान से मारने की धमकी देने व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। कार की टक्कर से युवक घायल

जासं, यमुनानगर : रामपुरा कालोनी के नजदीक रेलवे स्टेशन रोड पर बाइक की टक्कर से राहगीर घायल हो गया। प्रोफेसर कालोनी के अमरनाथ यादव ने थाना शहर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रामपुरा कालोनी में मंजीत कार बाजार पर नौकरी करता है। शाम को वह दुकान के बाहर खड़ी रेहड़ी से सब्जी लेकर अपने घर जाने के लिए सड़क पार करने लगा। तभी एक तेज रफ्तार बाइक चालक आया और उसे टक्कर मार दी। इससे उसके सिर, कान व नाक पर काफी चोट आई। बाइक चालक वहां से फरार हो गया। दुकान मालिक मंजीत सिह मौके पर आया और उसे सिविल अस्पताल ले गए। डाक्टर ने उसे पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पुलिस ने आरोपित बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

chat bot
आपका साथी