सड़कों पर हो गए गड्ढे, गिर कर चोटिल हो रहे वाहन चालक

ाहर की अधिकतर सड़कों पर गड्ढे हो गए। गड्ढों में बजरी होने के कारण चालक स्लिप होकर गिरने से चोटिल हो रहे हैं। शहरवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि इस तरफ गौर किया जाए। गड्ढों की मरम्मत कर समस्या से निजात दिलाई जाए।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 20 Dec 2019 05:37 AM (IST) Updated:Fri, 20 Dec 2019 06:14 AM (IST)
सड़कों पर हो गए गड्ढे, गिर कर चोटिल हो रहे वाहन चालक
सड़कों पर हो गए गड्ढे, गिर कर चोटिल हो रहे वाहन चालक

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : शहर की अधिकतर सड़कों पर गड्ढे हो गए। गड्ढों में बजरी होने के कारण चालक स्लिप होकर गिरने से चोटिल हो रहे हैं। शहरवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि इस तरफ गौर किया जाए। गड्ढों की मरम्मत कर समस्या से निजात दिलाई जाए।

कमानी चौक पर सड़क के बीचोंबीच गड्ढा है। दुकानदार पवन कुमार, संदीप और विक्रम ने बताया कि आए दिन कोई न कोई वाहन सवार गड्ढे में पड़ी बजरी के कारण गिर जाते हैं। वे खुद उनको उठाते हैं। प्राथमिक उपचार तक खुद देते हैं। उनकी ओर से कई बार शिकायत की गई। इस तरफ ध्यान नहीं दिया। अनदेखी के कारण दिनोंदिन हादसे हो रहे हैं।

करीब-करीब यही हाल प्यारा चौक पर है। यहां सड़क के मध्य में बने गड्ढे को ठीक करने की बजाय इसमें ईंटों का मलबा भर दिया गया। इस कारण वाहन चालकों की मुसीबत बढ़ी हुई है। यह मुख्य मार्ग है। वाहन चालक तेजी से आते हैं। जल्दबाजी में इस तरफ ध्यान नहीं दे पाते। ईंटों के कारण गिर जाते हैं।

राहगीर मुकेश, विशाल का कहना है कि वह इस मार्ग से निकलते हैं। वे वाकई में परेशानी हैं। उनकी संबंधित विभाग से मांग है कि यहां सफाई करा दी जाए। इससे भी चालकों को काफी राहत मिलेगी।

chat bot
आपका साथी