स्टेट्स अपडेट न करने वाले नपेंगे स्टोन क्रशर, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने थमाया 188 को नोटिस

अब स्टेट्स अपडेट ( नियमों की पालना) न करने वाले स्टोन क्रशर स

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Jan 2021 09:40 AM (IST) Updated:Sun, 17 Jan 2021 09:40 AM (IST)
स्टेट्स अपडेट न करने वाले नपेंगे स्टोन क्रशर, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने थमाया 188 को नोटिस
स्टेट्स अपडेट न करने वाले नपेंगे स्टोन क्रशर, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने थमाया 188 को नोटिस

जागरण संवाददाता, यमुनानगर

अब स्टेट्स अपडेट ( नियमों की पालना) न करने वाले स्टोन क्रशर संचालकों पर गाज गिर सकती है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी सख्ती के मूड में हैं। देवधर -बल्लेवाला जोन के 188 स्टोन क्रशरों को नोटिस थमा दिया है। 20 दिन में क्रशर का स्टेट्स बोर्ड के पास जमा करवाना होगा। विभाग की इस कार्रवाई से स्टोन क्रशर संचालकों में खलबली मची हुई है।

धूल व ध्वनि प्रदूषण रोकना है बेहद जरूरी :

बोर्ड के अधिकारियों के मुताबिक स्टोन क्रशर रोड साइड कंट्रोल एक्ट के अनुसार स्थापित होना जरूरी है। क्रशर प्लांट परिसर के मध्य में स्थापित होना चाहिए। धूल कणों को रोकने के लिए डस्ट एक्सट्रैक्टर्स और वाटर स्प्रिकंल्स विधि अपनानी जरूरी है। प्लांट परिसर में पानी के छिड़काव की उचित व्यवस्था होनी चाहिए। ध्वनि प्रदूषण रोकने के लिए स्टोन क्रशिंग संयंत्र को बंद दीवारों वाले चैंबर में स्थापित किया जाना चाहिए। प्लांट पसिर के अंदर सभी मार्ग पक्के होने जरूरी है। प्लांट परिसर के अंदर सात से दस मीटर चौड़ी तीन कतार में चारों तरफ धूल कण रोकने वाली पेड़ों की हरित पट्टी सहित कई तरह की शर्त पूरी करनी होती है।

पा‌र्ट्स खराब होने पर नहीं देते ध्यान :

अधिकारियों का कहना है कि कई बार स्टोन क्रशर के पा‌र्ट्स खराब हो जाते हैं, लेकिन संचालक उनको ठीक नहीं करवाते। ऐसे ही क्रशर चलता रहता है। कुछ संचालक अनुमति लेने के बाद नियमों की पालना नहीं करते। दूर तक क्रशर की तेज आवाज जाती है। धूल के कारण भी लोग परेशान होते हैं।नाम का साइन बोर्ड तक गायब होता है। प्रदूषण नियत्रंण बोर्ड ने जिले के सभी 188 क्रशर संचालकों को स्टेट्स अपडेट करने के एक साथ आदेश दिए हैं। हर एक की जांच करना संभव नहीं : बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी निर्मल कश्यप का कहना है कि स्टाफ की कमी व निश्चित समय में प्रत्येक स्टोन क्रशर की जांच करना संभव नहीं है। इसलिए सभी को नोटिस जारी कर स्टेट्स अपडेट करने के निर्देश दिए हैं। रिकार्ड आने पर जांच करवाई जाएगी। उसके बाद जो गलत जानकारी देगा, उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

chat bot
आपका साथी