नाइट कफ्यू का उल्लंघन करने पर 16 गिरफ्तार, बिना मास्क के घूम रहे 302 के चालान

कोरोना से बचाव के लिए सरकार ने नाइट क‌र्फ्यू लगाया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 07:50 AM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 07:50 AM (IST)
नाइट कफ्यू का उल्लंघन करने पर 16 गिरफ्तार, बिना मास्क के घूम रहे 302 के चालान
नाइट कफ्यू का उल्लंघन करने पर 16 गिरफ्तार, बिना मास्क के घूम रहे 302 के चालान

जागरण संवाददाता, यमुनानगर :

कोरोना से बचाव के लिए सरकार ने नाइट क‌र्फ्यू लगाया है। साथ ही लोगों से मास्क लगाने की अपील की जा रही है। इसके बावजूद लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। ऐसे लोगों पर पुलिस की ओर से कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार की रात को पुलिस ने नाइट क‌र्फ्यू का उल्लंघन करने पर 16 लोगों को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही बिना मास्क के घूम रहे 302 लोगों के चालान किए गए। उनसे एक लाख 51 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।

पुलिस प्रवक्ता चमकौर सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए सरकार की तरफ से नाइट क‌र्फ्यू के आदेश हैं। शुक्रवार रात को भी जिला पुलिस ने अभियान चलाया। इस दौरान अर्जुननगर चौकी पुलिस की टीम ने अग्रसेन चौक पर नाइट क‌र्फ्यू के बाद पांच लोग घूम रहे थे। किसी ने भी मास्क नहीं लगा रखा था। इनकी पहचान जतिन कुमार, अमर कुमार, सोनू, राजेश दास, मधुसूदन के रूप में हुई। आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। उनके खिलाफ सेक्टर 17 थाने में आपदा प्रबंधन एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। थाना साढौरा पुलिस ने नाइट क‌र्फ्यू के दौरान घूम रहे झूरमाजरा निवासी जसवंत सिंह को गिरफ्तार किया। जठलाना थाना पुलिस ने जठलाना निवासी आरिफ उर्फ काला को नाइट क‌र्फ्यू की उल्लंघना के आरोप में पकड़ा। थाना छप्पर थाना पुलिस ने संकट मोचन मंदिर निवासी पंकज कुमार, अर्जुन नगर निवासी गगनप्रीत, गुरुनानकपुरा निवासी जगदेव व छोटी लाइन निवासी महेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया। नाइट क‌र्फ्यू के दौरान आरोपित कार में बिना किसी वजह से घूम रहे थे। भंभौली के पास मिल्क माजरा निवासी हरविद्र सिंह, अमरजीत सिंह व यमुनानगर की रामपुरा कालोनी निवासी संजीव कुमार को पकड़ा गया। नाइट क‌र्फ्यू के दौरान इन्होंने ढाबा खोला हुआ था। वहीं बिलासपुर थाना पुलिस ने नाइट क‌र्फ्यू के दौरान ढाबा खोलने के आरोप में गुगामाड़ी के संदीप व राहुल को गिरफ्तार किया।

chat bot
आपका साथी