605 विद्यार्थियों ने किया रक्तदान

जेएमआइटी कॉलेज में मंगलवार को 23वें रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान मेले का शुभारंभ चेयरमैन सेठ अशोक कुमार व वाइस चेयरमैन विजय कुमार ने सरस्वती माता के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित से किया। अध्यक्षता संस्थान के चेयरमैन सेठ अशोक कुमार ने की।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Nov 2019 06:30 AM (IST) Updated:Wed, 20 Nov 2019 06:30 AM (IST)
605 विद्यार्थियों ने किया रक्तदान
605 विद्यार्थियों ने किया रक्तदान

संवाद सहयोगी, रादौर : जेएमआइटी कॉलेज में मंगलवार को 23वें रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान मेले का शुभारंभ चेयरमैन सेठ अशोक कुमार व वाइस चेयरमैन विजय कुमार ने सरस्वती माता के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित से किया। अध्यक्षता संस्थान के चेयरमैन सेठ अशोक कुमार ने की। महासचिव डॉ. रमेश कुमार व निदेशक डॉ. संजीव गर्ग की देखरेख में आयोजित हुआ। 605 छात्र-छात्राओं व स्टाफ सदस्यों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। रक्तदान मेले के दौरान छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर समां बांधा।

मुख्यातिथि सेठ अशोक कुमार व सेठ विजय कुमार ने कहा कि रक्तदान महादान हैं। इंसान का रक्त दुनिया के किसी कारखाने में नहीं बनता। इंसानी रक्त केवल इंसान से ही प्राप्त किया जा सकता हैं। 18 वर्ष से ऊपर की आयु का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान करके दूसरे के जीवन को बचाने में अपना अहम योगदान दे सकता हैं। रक्तदान करने से मनुष्य को स्वयं पर गर्व होता हैं। सेठ अशोक कुमार ने कहा कि संस्थान रक्तदान के क्षेत्र में अपना आगे भी इसी प्रकार योगदान देता रहेगा। संस्थान बच्चों को शिक्षा के साथ साथ रक्तदान के क्षेत्र में भी योगदान देने के लिये प्रेरित करता हैं। डॉ. संजीव गर्ग, ज्ञानप्रकाश शर्मा, ईश्वर अग्रवाल, राजबीर चौहान, प्रमोद बंसल, ईश्वर गर्ग, प्रियंका सिंह के अलावा नगरपार्षद भगवतदयाल कटारिया, गुलशन सैनी, विनीश राणा, देवेंद्र लक्की, कुलदीप सिंह नंबरदार, दलीप सिंह रिकू, महिद्र पाल टीना आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी