जुआ खेलने से रोकने वाले युवक की हत्या के आरोपित श्रवण और गामा भगोड़ा घोषित

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : आजादनगर के नीरज की हत्या के आरोपित श्रवण और सुरेंद्र उर्फ गामा कोर्ट में पेश नहीं हुए। अब कोर्ट ने दोनों को भगोड़ा घोषित कर दिया है। कोर्ट में दोनों आरोपितों में से कोई भी सुनवाई में शामिल नहीं हुआ। उल्लेखनीय है कि 26 सितंबर 2016 को आजादनगर निवासी नीरज को जुआ खेलने से रोकने का विरोध करने पर पीटा गया था।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Nov 2018 02:19 AM (IST) Updated:Sat, 17 Nov 2018 02:19 AM (IST)
जुआ खेलने से रोकने वाले युवक की हत्या के आरोपित श्रवण और गामा भगोड़ा घोषित
जुआ खेलने से रोकने वाले युवक की हत्या के आरोपित श्रवण और गामा भगोड़ा घोषित

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : आजादनगर के नीरज की हत्या के आरोपित श्रवण और सुरेंद्र उर्फ गामा कोर्ट में पेश नहीं हुए। अब कोर्ट ने दोनों को भगोड़ा घोषित कर दिया है। कोर्ट में दोनों आरोपितों में से कोई भी सुनवाई में शामिल नहीं हुआ।

उल्लेखनीय है कि 26 सितंबर 2016 को आजादनगर निवासी नीरज को जुआ खेलने से रोकने का विरोध करने पर पीटा गया था। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। मामले में शास्त्री कॉलोनी के श्रवण व गामा समेत छह लोगों पर केस दर्ज हुआ था। पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की, तो अगले दिन परिजनों ने सहारनपुर हाईवे पर लघु सचिवालय के सामने जाम लगाया था। शहर में उस दिन सीएम का प्रोग्राम भी होना था। इससे पुलिस के भी हाथ पैर फूल गए। आनन फानन में एसपी समेत तमाम जिले की फोर्स पहुंची थी। बाद में तत्कालीन एसपी मनीष चौधरी ने आरोपितों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था। अब यह मामला चंद्र शेखर की कोर्ट में चल रहा था। कई तारीखों पर भी श्रवण व गामा कोर्ट मे पेश नहीं हुए। इसके बाद तो कोर्ट ने दोनों को भगोड़ा घोषित कर दिया। मामले में एएसआइ मुकेश कुमार की ओर से सिटी थाने की रामपुरा चौकी में पीओ का केस दर्ज कराया गया है। तलाश जारी है : महीपाल

रामपुरा चौकी इंचार्ज महीपाल ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर दोनों आरोपितों पर पीओ का केस दर्ज किया गया है। उनकी तलाश की जा रही है।

chat bot
आपका साथी