शहीद की पत्नी ने पीएम को भेजी शिकायत, तो पुलिस ने किया केस दर्ज

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : शहीद की पत्नी कमलेश के साथ धोखाधड़ी करने के मामले में फर्कपुर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। पहले पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई नहीं की। जिस पर उन्होंने पीएम कार्यालय में शिकायत भेजी। अब पीएम कार्यालय से पुलिस को आदेश दिए गए। जिस पर पुलिस ने संजीव कुमार व मुकेश कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी महिला के रिश्तेदार हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Sep 2018 01:11 AM (IST) Updated:Wed, 19 Sep 2018 01:11 AM (IST)
शहीद की पत्नी ने पीएम को भेजी शिकायत, तो पुलिस ने किया केस दर्ज
शहीद की पत्नी ने पीएम को भेजी शिकायत, तो पुलिस ने किया केस दर्ज

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : शहीद की पत्नी कमलेश के साथ धोखाधड़ी करने के मामले में फर्कपुर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। पहले पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई नहीं की। जिस पर उन्होंने पीएम कार्यालय में शिकायत भेजी। अब पीएम कार्यालय से पुलिस को आदेश दिए गए। जिस पर पुलिस ने संजीव कुमार व मुकेश कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी महिला के रिश्तेदार हैं।

कांसापुर निवासी कमलेश ने शिकायत में बताया कि उनके पति राजेश कुमार कारगिल युद्ध में शहीद हुए गए थे। सरकार ने उन्हें गैस एजेंसी अलॉट की। उनकी एजेंसी यूपी के नकुड़ में है। वहां पर उन्होंने अपने रिश्तेदार संजीव निवासी रामनगर को मैनेजर के तौर पर रखा था। साल 2016 में उसे हटा दिया गया। वह उस समय सुशील व उसका भाई मुकेश चेक लेकर गए थे। बाद में आरोपितों चेक बैंक में लगा दिए। चेक बाउंस होने पर उनको नोटिस आ गया। तो उन्हें तब इसका पता चला। उन्होंने चेक वापस मांगे तो मना कर दिया। उन्होंने इसकी शिकायत एसपी को दी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। उधर आरोपितों का कहना है कि उन्होंने कमलेश को उधार पैसे दिए थे। इसके बदले में ही चेक दिए गए थे। ये चेक बाउंस हो गए। इस मामले में कोर्ट में केस भी चल रहा है।

chat bot
आपका साथी