पुर्तगाल की बजाय भेज दिया सर्बिया, ठग लिए 10.65 लाख

पुर्तगाल की बजाय सर्बिया में छोड़ दिया गया। करीब दो माह तक वह भटकता रहा। किसी तरह से वापस लौटा और आरोपित से पैसे वापस मांगे तो वह धमकी देने लगा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 05:23 AM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 05:23 AM (IST)
पुर्तगाल की बजाय भेज दिया सर्बिया, ठग लिए 10.65 लाख
पुर्तगाल की बजाय भेज दिया सर्बिया, ठग लिए 10.65 लाख

संवाद सहयोगी, रादौर :

गांव हड़तान के राजेंद्र कुमार से विदेश भेजने के नाम पर दस लाख 65 हजार रुपये ठग लिए गए। आरोपित ने उसे पुर्तगाल भेजने का झांसा दिया, लेकिन सार्बिया छोड़ दिया। करीब दो माह तक वह भटकता रहा। किसी तरह से वापस लौटा और आरोपित से पैसे वापस मांगे, तो वह धमकी देने लगा। जिस पर पुलिस को शिकायत दी गई। मामले में केस दर्ज कर लिया गया।

राजेंद्र कुमार ने बताया कि वह विदेश जाना चाहता था। पांच अक्टूबर 2018 को उसकी मुलाकात न्यू कालोनी निवासी सौरभ शर्मा से हुई। उसने पुर्तगाल का वीजा लगवाने का झांसा दिया। इसके बदले में दस लाख रुपये की मांग की गई। जिस पर वह तैयार हो गया। उसने वीजा लगवाने के लिए आरोपित को पासपार्ट और आइडी दे दी। आरोपित ने उसे बताया कि पहले उसका वीजा रूस के लिए लगाया जाएगा। बाद में वहां से पुर्तगाल भेजा जाएगा। 25 अप्रैल 2019 को उसे रूस का वीजा लगवाकर दिया गया। उससे एक लाख रुपये ले लिया गया। यह वीजा एक से सात मई 2019 का था। तीन मई को उसकी अमृतसर हवाई अड्डे से रूस के लिए फ्लाइट बुक कराई गई। सौरभ शर्मा भी उसके साथ फ्लाइट से रूस गया था। रूस पहुंचकर सौरभ शर्मा ने उससे एक लाख 15 हजार रुपये ले लिए। यहां से आरोपित उसे सर्बिया ले गया। उसे बताया कि सर्बिया से उसे पुर्तगाल भेजा जाएगा। इसके बाद आरोपित ने उसके परिवार से वीजा लगवाने के नाम पर 8 लाख 50 हजार रुपये ले लिए। काफी दिन बीतने के बाद भी उसका वीजा पुर्तगाल के लिए नहीं लगा। जिस पर उसने अपने घर से 35 हजार रुपये मंगवाकर टिकट खरीदी और वापस लौटा।

chat bot
आपका साथी