एसडीएम ने डीएसपी के साथ किया सब्जी मंडी का निरीक्षण

कोरोना संकट के बीच लगाए गए लॉकडाउन में सब्जी मंडी का जायजा लेने के लिए पहुंचे।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 May 2021 07:50 AM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 07:50 AM (IST)
एसडीएम ने डीएसपी के साथ किया सब्जी मंडी का निरीक्षण
एसडीएम ने डीएसपी के साथ किया सब्जी मंडी का निरीक्षण

संवाद सहयोगी, रादौर : कोरोना संकट के बीच लगाए गए लॉकडाउन में सब्जी मंडी का जायजा लेने के लिए एसडीएम सुरेंद्र पाल व डीएसपी रजत गुलिया ने दौरा किया। उन्होंने सब्जी मंडी के आढ़तियों को कोविड-19 के नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। सभी आढ़तियों को शारीरिक दूरी का पालन करवाने व मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग करने बारे भी कहा। इस दौरान थाना रादौर प्रभारी सुखविद्र शर्मा व नगरपालिका कर्मचारी रमजान, अभिषेक शर्मा, विक्रम वाल्मिकी व बीर सिंह भी मौजूद रहे। सुरेंद्र पाल ने कहा कि कोरोना महामारी को रोकने के लिए सरकार ने लॉकडाउन लगाया है। सरकार के इस निर्णय में अगर जनता साथ देगी तभी इस महामारी से जीता जा सकता है। इसलिए सभी को कोविड नियमों का पालन अवश्य करना चाहिए। हमें बेवजह घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। लॉकडाउन के नियमों में प्रशासन और अधिक सख्ती करने जा रहा है। जिसके तहत जरूरी सामान की दुकानों का रोस्टर भी बनाया जा सकता है। इसलिए दुकानदार व आम जनता इस कार्य में सहयोग कंरे। सुरेंद्र पाल सिंह ने सब्जी मंडी के आढ़तियों को निर्देश दिए कि वह खुद भी नियमों का पालन करें और मंडी में पहुंचने वाले दुकानदारों से भी नियमों का पालन करवाएं। अन्यथा उन्हें सख्ती बरतनी होगी। डीएसपी रजत गुलिया ने कहा कि पुलिस ऐसे लोगों से सख्ती से निपेटेगी जो नियमों की पालना नहीं करेंगे। सभी थाना प्रभारी व चौकी इंचार्ज को इस बारे निर्देश जारी किए गए हैं। कोरोना से बचाव के लिए एहतियात जरूरी : अरोड़ा

जागरण संवाददाता, यमुनानगर :

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएलए ) की सचिव कम सीजेएम गुनीत अरोड़ा ने जिला जेल जगाधरी का दौरा किया। इस दौरान यहां पर लोक अदालत का आयोजन किया गया। अदालत में छह केस की सुनवाई की गई। सीजेएम ने छह बंदियों को मौके पर ही अंडरगोन करते हुए बरी कर घर भेज दिया। उन्होंने जेल का दौरा भी किया। कैदी-बंदियों का खाना चेक किया। उनके रहन-सहन के बारे में पूछा। उन्होंने जेल की पूरी व्यवस्था का जायजा लिया। कैदियों को कोविड 19 की गाइडलाइन को भी चेक किया। दौरे के दौरान वे संतुष्ट दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण हाहाकार मचा हुआ है। बेशक वैक्सीन आ गई है लेकिन हमें अभी भी खुद का और दूसरों का बचाव रखना है। यह तभी होगा जब हम नियमित मास्क पहनेंगे। हाथों को सैनिटाइज और धोते रहेंगे। सामाजिक दूरी कायम रखेंगे। हमने कोविड-19 की गाइड लाइन की पालना करनी है तभी हम अपने साथ-साथ दूसरों को भी सुरक्षित रख पाएंगे। उन्होंने कहा कि लोग अपराध से दूर रहें और अच्छा जीवन बिताएं। सीजेएम ने स्पष्ट किया कि अगर किसी कैदी को जेल में भेजा जाता है तो उसका यह मतलब नहीं कि उसके कोई मानव अधिकार नहीं है। कैदियों के लिए भी अधिकार है।

chat bot
आपका साथी