एसडीएम ने कपालमोचन में चल रहे मरम्मत कार्य का किया निरीक्षण

एसडीएम बिलासपुर जसपाल सिंह गिल ने श्राइन बोर्ड के अंतर्गत आने वाले कपालमोचन मेंचल रहे निर्माण कार्यो का जायजा लिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 07 Mar 2021 07:25 AM (IST) Updated:Sun, 07 Mar 2021 07:25 AM (IST)
एसडीएम ने कपालमोचन में चल रहे मरम्मत कार्य का किया निरीक्षण
एसडीएम ने कपालमोचन में चल रहे मरम्मत कार्य का किया निरीक्षण

संवाद सहयोगी, बिलासपुर : एसडीएम बिलासपुर जसपाल सिंह गिल ने श्राइन बोर्ड के अंतर्गत आने वाले कपालमोचन, सूरजकुंड, ऋणमोचन सरोवर का निरीक्षण किया। सरोवरों व धार्मिक स्थलों पर चल रहे मरम्मत कार्य को समय से पूरा करने के निर्देश दिए। गिल ने कहा कि कोविड के चलते सोमवती अमावस्या पर कपालमोचन में लगने वाले राज्यस्तरीय मेले को स्थगित कर लोगों की सुरक्षा को देखते हुए सरोवरों को खाली करवा दिया गया था। खाली सरोवरों में पुन पानी भरने से पहले श्राइन बोर्ड की ओर सरोवरों की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। जिसके तहत सरोवरों के आसपास की सीढि़यों, रेलिग, महिला स्नान घाट, सरोवरों के किनारों की मरम्मत की जा रही है। उन्होंने श्राइन बोर्ड के अधिकारियों, कर्मचारियों व धार्मिक स्थलों पर नियुक्त पुजारियों को स्थलों के आसपास सफाई बनाए रखने, व्यवस्था को दुरूस्त रखने के निर्देश दिए। गिल ने कहा कि कपालमोचन क्षेत्र से पूरे देश के लाखों लोगों की आस्था जुड़ी है जिसको दुरुस्त बनाए रखने के लिए क्षेत्र के प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य बनता है। इस मौके पर पंकज अग्रवाल, शमशाद अली, गुलशन सहित सभी कर्मचारी मौजूद रहे। कथा के शुभारंभ पर निकाली शोभा यात्रा

कैंप के वीना नगर में शनिवार को श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। जो 14 मार्च तक चलेगी। पूर्णाहुति के दिन दोपहर को भंडारा होगा। कथाव्यास दीपक व हिषित कथा सुनाएंगे। पहले दिन कलश यात्रा निकाली गई। 51 महिलाएं कलश धारण किए हुई थी। जो कथा स्थल से चलकर वीनानगर, हनुमान मंदिर, मुख्य बाजार व गलियों से होते हुए वापस कथा स्थल पर पहुंची। रास्ते में कई जगह स्वागत किया गया। इस दौरान भजन मंडलियां ईश्वर की महिमा का गुणगान क रही थी। इस मौके पर अमरनाथ शर्मा, कमल शास्त्री, रुक्मिणी मंगला, ऊषा कश्यप, राधिका, अनीता, सरीता, मिनाक्षी, ईश्मपाल, खुशी, मंगलेश शर्मा, सोनिया, नरेश, मानसी, पलक, कोमल व प्रेमलता मौजूद रहीं।

chat bot
आपका साथी