रात को सड़कों पर टूट रहे नियम, रेड लाइट जंप कर निकल रहे वाहन

शहर की सड़कों पर रात को यातायात व्यवस्था बिगड़ रही है। चौक चौराहों पर सबसे अधिक नियम टूट रहे हैं। रात के समय ट्रैफिक लाइट जलती रहती है लेकिन उनका पालन नहीं होता। रेड लाइट को वाहन चालक बेरोकटोक लांघ रहे हैं। इसमें आटो चालक सबसे अधिक नियम तोड़ते हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 11 Oct 2021 07:05 AM (IST) Updated:Mon, 11 Oct 2021 07:05 AM (IST)
रात को सड़कों पर टूट रहे नियम, रेड लाइट जंप कर निकल रहे वाहन
रात को सड़कों पर टूट रहे नियम, रेड लाइट जंप कर निकल रहे वाहन

जागरण संवाददाता, यमुनानगर :

शहर की सड़कों पर रात को यातायात व्यवस्था बिगड़ रही है। चौक चौराहों पर सबसे अधिक नियम टूट रहे हैं। रात के समय ट्रैफिक लाइट जलती रहती है, लेकिन उनका पालन नहीं होता। रेड लाइट को वाहन चालक बेरोकटोक लांघ रहे हैं। इसमें आटो चालक सबसे अधिक नियम तोड़ते हैं। रात का रिपोर्टर में दैनिक जागरण टीम ने यातायात व्यवस्था को जांचा, तो हर जगह यही हालात थे। किसी भी चौक चौराहे पर नियमों का पालन नहीं हो रहा है। जिससे हादसे का भी खतरा बना रहता है। अग्रसेन चौक : फोटो 2

रात करीब दस बजे अग्रसेन चौक पर वाहन आ रहे हैं। तभी रेड लाइट हो जाती है। कुछ चालक वाहनों को रोक देते हैं, तो कुछ चालक अपने वाहनों को रेड लाइट होने के बावजूद दौड़ा रहे हैं। चारों और से वाहन निकल रहे हैं। इसी भागदौड़ में एक आटो चालक बाइक से टकराते हुए बचा। बाद में दोनों एक दूसरे को गालियां देते हुए निकल गए। इसी तरह से कार चालक भी रेड लाइट होने के बावजूद निकल रहे हैं। जगाधरी बस स्टैंड चौक :

फोटो 1 रात करीब साढ़े दस बजे जगाधरी बस स्टैंड चौक पर पहुंचे, तो यहां भी ऐसे ही हालत थे। एक साइड में डायल 112 की गाड़ी खड़ी थी। रेड लाइट होती है। एक साइड में कुछ वाहन रूक जाते हैं, लेकिन बाइक सवार नहीं रूकते। वह रेड लाइट को तोड़कर निकल रहे हैं। इसी तरह से एक साइड से दो कार सवार आते हैं। रेड लाइट होने के बावजूद वह चलते रहते हैं। इसी तरह से एक चालक आटो लेकर आता है। वह भी रेड लाइट जंप करके निकल जाता है। कन्हैया साहिब चौक : फोटो 3, 4

रात करीब 11 बजे कन्हैया साहिब चौक पर पहुंचते हैं। यहां पर ट्रैफिक लाइटें नहीं हैं। यह चौक भी काफी व्यस्त है। यहां तीन साइड से वाहन निकलते रहते हैं। कोई यहां पर सामने से आ रहे वाहनों के निकलने का इंतजार नहीं कर रहा है। बाइक सवार तो गति से निकालते हैं। मधु चौक की ओर से एक चालक कार लेकर गति से आ रहा था। इसी दौरान महाराणा प्रताप चौक की ओर से दूसरा कार सवार भी गति से आया। दोनों टकराने से बाल-बाल बच गए।

chat bot
आपका साथी