किसान कल्याण के लिए 44 करोड़ 38 लाख रुपये खर्च : अरोड़ा

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में राज्य सरकार ने गत चार वर्षों

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Dec 2018 12:56 AM (IST) Updated:Sat, 22 Dec 2018 12:56 AM (IST)
किसान कल्याण के लिए 44 करोड़ 38 लाख रुपये खर्च : अरोड़ा
किसान कल्याण के लिए 44 करोड़ 38 लाख रुपये खर्च : अरोड़ा

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में राज्य सरकार ने गत चार वर्षों में विभिन्न योजनाओं व किसान कल्याण कार्यों पर 44 करोड़ 38 लाख 35 हजार रुपये की राशि खर्च की है। आठ करोड़ 22 लाख 10 हजार रुपये की राशि से विकास कार्य चल रहे हैं जो शीघ्र ही पूर्ण होंगे।

उपायुक्त गिरीश अरोड़ा ने बताया कि कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से जगाधरी विधान सभा में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं व किसान कल्याण कार्यों पर 13 करोड़ 23 लाख 94282 रुपये, यमुनानगर विधानसभा क्षेत्र में 4 करोड़ 25 लाख 19507 रुपये, रादौर विधान सभा क्षेत्र में 10 करोड़ 7 लाख 47642 रुपये तथा साढौरा विधानसभा क्षेत्र में 16 करोड़ 81 लाख 73649 रुपये की राशि खर्च की गई है।

chat bot
आपका साथी