रोल मॉडल्स ने छात्राओं को प्रोत्साहित किया

कैंप के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को समग्र शिक्षा के तहत जिला परियोजना अधिकारी कार्यालय ने रोल मॉडल की मन की बात कार्यक्रम आयोजित किया। रोल मॉडल डॉ. मानसी अबोहरी डॉ. अमित सेठी मीनू खन्ना पायल नेहा व अंजू ने विचार व्यक्त किए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Nov 2019 01:40 AM (IST) Updated:Sat, 23 Nov 2019 06:13 AM (IST)
रोल मॉडल्स ने छात्राओं को प्रोत्साहित किया
रोल मॉडल्स ने छात्राओं को प्रोत्साहित किया

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : कैंप के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को समग्र शिक्षा के तहत जिला परियोजना अधिकारी कार्यालय ने रोल मॉडल की मन की बात कार्यक्रम आयोजित किया। रोल मॉडल डॉ. मानसी अबोहरी, डॉ. अमित सेठी, मीनू खन्ना, पायल, नेहा व अंजू ने विचार व्यक्त किए। छात्राओं को कामयाब होने के टिप्स दिए। शुरुआत प्रधानाचार्य परमजीत, दर्शनलाल बवेजा, श्याम कुमार व ज्ञानचंद ने किया। निरीक्षण एबीआरसी रितु कंबोज ने किया। एसएमसी प्रधान उषा रानी, सदस्यों व अभिभावकों ने भाग लिया। छात्राओं ने रोल मॉडल से बहुत प्रश्न किए। जिनका जवाब बखूबी दिया। उन्हें चिकित्सा, सामाजिक न्याय, व्यक्तिगत स्वास्थ्य, योगा, खेल, विद्यालय शिक्षा, उच्च शिक्षा, फैशन डिजाइनिग, गणित, विज्ञान, जर्नलिज्म, न्यायिक सेवायें व सिविल सर्विसेज में करियर बनाने की जानकारी दी। इस मौके पर सुखजीत सिंह, चंचल छिब्बर, ओमप्रकाश, मनजीत, मंजू शमर, अनिल गुप्ता, रविनंदन, चंद्रशेखर, सचिन गुप्ता, अभिषेक सिंह, आशीष रोहिला उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी