रोडवेज की पांच मिनी बसें होंगी एंबुलेंस में तब्दील, कोरोना संक्रमितों को होगा फायदा

हरियाणा रोडवेज की यमुनानगर डिपो में चल रही मिनी बसें अब को सौगात मिली है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 May 2021 07:33 AM (IST) Updated:Tue, 11 May 2021 07:33 AM (IST)
रोडवेज की पांच मिनी बसें होंगी एंबुलेंस में तब्दील, कोरोना संक्रमितों को होगा फायदा
रोडवेज की पांच मिनी बसें होंगी एंबुलेंस में तब्दील, कोरोना संक्रमितों को होगा फायदा

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : हरियाणा रोडवेज की यमुनानगर डिपो में चल रही मिनी बसें अब कोरोना संक्रमितों को घर से अस्पताल तक ले जाने का काम करेंगी। इसके लिए पांच मिनी बसों को एंबुलेंस में तब्दील किया जा रहा है। एक बस में एक साथ चार मरीजों को ले जा सकेगा। इतना ही नहीं एंबुलेंस में मरीज को आक्सीजन देने के लिए सिलेंडर भी लगाए जाएंगे। ताकि मरीज की हालत ज्यादा खराब न हो। बसों को एंबुलेंस में तब्दील करने के लिए रोडवेज कर्मचारी जुटे हुए हैं।

बुधवार तक करनी है तैयार

दरअसल, कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसके अलावा मौत भी हो रही है। जिस कारण मरीजों को अस्पताल ले जाने में दिक्कत हो रही है। स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस भी दिनरात सड़कों पर दौड़ रही है। बढ़ते मरीजों को देखते हुए प्रदेश सरकार ने सभी जिलों में रोडवेज की पांच-पांच मिनी बसों को एंबुलेंस में तब्दील करने के आदेश दिए हैं। आदेश मिलते ही कर्मचारी बसों को एंबुलेंस में बदल रहे हैं। रोडवेज को बुधवार तक सभी एंबुलेंस तैयार करके देनी हैं। स्टाफ को लेकर अभी निर्णय नहीं

एंबुलेंस तो रोडवेज बुधवार तक तैयार कर देगा परंतु इन्हें चलाएगा कौन इसका निर्णय अभी नहीं हुआ है। यदि स्वास्थ्य विभाग इन्हें चलाने की व्यवस्था नहीं कर पाता तो रोडवेज चालकों की ड्यूटी इन बसों पर लगाई जाएगी। एक एंबुलेंस में चार मरीजों के अलावा दो सहायक भी बैठ सकेंगे।

बसें तैयार कर रहे हैं : लेखराज

रोडवेज जीएम लेखराज का कहना है कि विभाग के आदेशानुसार पांच मिनी बसों को एंबुलेंस में बदल रहे हैं। बुधवार तक इन्हें तैयार कर देंगे। इन्हें चलाने के लिए यदि स्टाफ मांगा गया तो रोडवेज चालकों को ड्यूटी पर लगाएंगे।

chat bot
आपका साथी