रोडवेज ने छह रूटों पर लड़कियों के लिए चलाई विशेष बसें

कालेज खुलने के बाद रोडवेज ने छह रूटों पर लड़कियों के लिए विशेष बसें चलाई हैं। इन बसों के चलने से छात्राओं को काफी फायदा होगा। छात्राओं द्वारा लंबे समय से रूटों पर लड़कियों के लिए विशेष बसें चलाने की मांग की जा रही थी। फिलहाल अन्य रूटों से से रोडवेज के पास बस चलाने की मांग नहीं आई है। यदि मांग आएगी तो उन रूटों पर बसें चलाने पर विचार किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Nov 2021 11:02 PM (IST) Updated:Thu, 25 Nov 2021 11:02 PM (IST)
रोडवेज ने छह रूटों पर लड़कियों के लिए चलाई विशेष बसें
रोडवेज ने छह रूटों पर लड़कियों के लिए चलाई विशेष बसें

जागरण संवाददाता, यमुनानगर :

कालेज खुलने के बाद रोडवेज ने छह रूटों पर लड़कियों के लिए विशेष बसें चलाई हैं। इन बसों के चलने से छात्राओं को काफी फायदा होगा। छात्राओं द्वारा लंबे समय से रूटों पर लड़कियों के लिए विशेष बसें चलाने की मांग की जा रही थी। फिलहाल अन्य रूटों से से रोडवेज के पास बस चलाने की मांग नहीं आई है। यदि मांग आएगी तो उन रूटों पर बसें चलाने पर विचार किया जाएगा। इन रूटों पर चलाई गई बसें :

लड़कियों के लिए यमुनानगर से गुमथला, देवधर, डारपुर, डमौली, रादौर व छछरौली के लिए बस चलाई गई है। गुमथला से यमुनानगर के लिए बस सुबह 7.15 बजे चलेगी। दोपहर तीन बजे यमुनानगर बस स्टैंड से वापस गुमथला के लिए रवाना होगी। देवधर व डारपुर से यमुनानगर के लिए बस सुबह 7.50 मिनट पर चलेगी। डमौली से यमुनानगर के लिए बस सुबह 09 बजे चलेगी और यमुनानगर से दोपहर 1.30 बजे वापस लौटेगी। रादौर से यमुनानगर के लिए बस सुबह 8.30 बजे चलेगी। जबकि छछरौली के लिए बस वाया बिलासपुर बस स्टैंड होते हुए जाएगी। यमुनानगर से बस सुबह 7.30 बजे चलेगी जो 8.15 बजे बिलासपुर बस स्टैंड पहुंचेगी। यहां से बस छछरौली बस स्टैंड तक जाएगी। यही बस छछरौली से बिलासपुर लौटेगी। बिलासपुर से सुबह 9.15 बजे बस वापस छछरौली जाएगी। अन्य रूटों पर भी बस चलाने की मांग :

कोरोना महामारी के कारण लगे लाकडाउन के चलते रोडवेज ने कई रूटों पर बसों को बंद कर दिया था। लाकडाउन खत्म होने के बाद भी बसों को नहीं चलाया गया था। जबकि कालेज खुलने के कारण विद्यार्थियों का आना जाना शुरू हो गया था। बसें न चलने से छात्राओं को परेशानी हो रही थी। क्योंकि अब छात्राओं की संख्या बढ़ने लगी है तो रोडवेज ने उक्त रूटों पर लड़कियों के लिए बसों को चलाया है। पहले साढौरा से यमुनानगर वाया बिलासपुर भी लड़कियों के लिए बस चलाई जाती थी परंतु बाद में इसे भी बंद कर दिया गया। साढौरा क्षेत्र की काजल, कमलप्रीत, संगीता ने बताया कि क्षेत्र से काफी संख्या में छात्राएं सुबह पढ़ने के लिए जगाधरी व यमुनानगर के कालेजों में जाती हैं। परंतु उनके लिए रोडवेज ने विशेष बस नहीं लगा रखी। उन्हें प्राइवेट व रोडवेज की बसों में पुरुषों के साथ सफर करना पड़ता है। अक्सर छात्राओं के साथ बसों में अश्लील हरकतें होती रहती हैं। इसलिए उनके लिए भी विशेष बस चलाई जाए। फोटो : 41

छह रूटों पर बस लगाई है : बलिद्र शर्मा

हरियाणा रोडवेज यमुनानगर डिपो के ड्यूटी इंस्पेक्टर बलिद्र शर्मा का कहना है कि छह रूटों पर लड़कियों के लिए विशेष बसें चलाई गई हैं। इन बसों में बैठक कर छात्राएं अपने स्कूल, कालेज जा सकेंगी। यदि किसी और रूट से बस चलाने की मांग आई तो बस चला दी जाएगी।

chat bot
आपका साथी