पांच वर्ष पहले उखाड़ी सड़क, आज तक नहीं ली सुध

गंगा नगर कॉलोनी में गुरु तेग बहादुर कांटे से शिव मंदिर की ओर जा रही कॉलानी पांच वर्ष से बदहाल है। क्षेत्र के लोग नारकीय जीवन व्यतीत कर रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 04 Aug 2020 06:55 AM (IST) Updated:Tue, 04 Aug 2020 06:55 AM (IST)
पांच वर्ष पहले उखाड़ी सड़क, आज तक नहीं ली सुध
पांच वर्ष पहले उखाड़ी सड़क, आज तक नहीं ली सुध

जागरण संवाददाता, जगाधरी : नगर निगम अधिकारियों की अनदेखी शहरवासियों पर भारी पड़ रही है। गंगा नगर कालोनी में गुरु तेग बहादुर कांटे से शिव मंदिर की ओर जा रही कालोनी पांच वर्ष से बदहाल है। क्षेत्र के लोग नारकीय जीवन व्यतीत कर रहे हैं। हर दिन कीचड़ के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। हालांकि इस बार कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन आज तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। हर दिन हो रहे हादसे

कालोनीवसी वरुण ओबराय, मान सिंह कांबोज, अनिल कुमार धीमान, विवेक तायल व अमर जीत सिंह ने बताया कि गुरु तेग बहादुर कांटे से शिव मंदिर की ओर जा रही सड़क करीब पांच वर्ष पहले सीवरेज लाइन बिछाने के लिए उखाड़ी थी। सीवरेज लाइन तो बिछा दी गई, लेकिन सड़क को आज तक दुरुस्त नहीं किया गया। यह सड़क पूरी तरह गड्ढों में तब्दील है। बारिश के दिनों में परेशानी ओर भी बढ़ जाती है। यहां से वाहन सहित गुजरना तो दूर पैदल निकलना भी मुश्किल है। नहीं हुआ सुधार तो देंगे धरना

कालोनीवासियों का कहना है कि कालोनी में जाने के लिए अन्य कोई रास्ता नहीं है। यदि है तो उसके लिए कई किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। ऐसे में क्षेत्र के लोगों को हर दिन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस बारे में कालोनी वासियों ने शिक्षा मंत्री कंवर पाल व पार्षद हरमीन कोहली से भी बात की गई, लेकिन आज तक समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि यदि जल्दी ही इस सड़क का निर्माण नहीं हुआ तो कालोनी के लोग नगर निगम कार्यालय में धरना देने पर मजबूर हो जाएंगे।

chat bot
आपका साथी