रिटायर्ड सैन्यकर्मी को बेहोश कर 18 हजार रुपये लूटे

ठग अब नए तरीके से ठगी करने लगे हैं। उनके निशाने पर बुजुर्ग हैं। सेना से रिटायर्ड तिगरा निवासी उदय सिंह के साथ ही दो युवकों ने ठगी कर ली। उन्हें स्प्रे कर बेहोश कर दिया और जेब से पैसे निकालकर फरार हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Nov 2019 12:20 AM (IST) Updated:Sun, 17 Nov 2019 06:14 AM (IST)
रिटायर्ड सैन्यकर्मी को बेहोश कर 18 हजार रुपये लूटे
रिटायर्ड सैन्यकर्मी को बेहोश कर 18 हजार रुपये लूटे

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : ठग अब नए तरीके से ठगी करने लगे हैं। उनके निशाने पर बुजुर्ग हैं। सेना से रिटायर्ड तिगरा निवासी उदय सिंह के साथ ही दो युवकों ने ठगी कर ली। उन्हें स्प्रे कर बेहोश कर दिया और जेब से पैसे निकालकर फरार हो गए। शाम तक जब वह घर नहीं पहुंचे, तो परिजनों ने तलाश शुरू की। बेहोशी की हालत में वह सरोजनी कॉलोनी में मिले।

तिगरा के सरपंच नरेंद्र राणा ने बताया कि उनके पिता उदय सिंह का यमुनानगर में पेपर मिल गेट के पास पीएनबी में पेंशन का खाता है। बृहस्पतिवार को वे पेंशन निकलवाने के लिए गए थे। शाम तक वापस नहीं लौटे, तो उनकी तलाश शुरू की। सभी रिश्तेदारियों और जान पहचान के लोगों से पता किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। फिर उनके मोबाइल की लोकेशन निकलवाई गई, तो सरोजनी कॉलोनी की मिली। यहां वह पार्क के पास बेहोशी की हालत में मिले। उनको तुरंत अस्पताल में दाखिल कराया। दो दिन बाद अब उनको होश आया है। उनकी जेब से पेंशन के 18 हजार रुपये भी गायब मिले। उन्होंने बताया कि घटना के बाद बैंक का सीसीटीवी देखा गया, तो उसमें उदय सिंह के पीछे दो नौजवान लड़के दिख रहे हैं। यह बैंक से ही उनके पीछे लग गए थे।

पहले भी हो चुकी इस तरह से ठगी

अब ठग बैंक से ही ऐसे लोगों को निशाना बनाने लगे हैं। पहले भी बैंक में ही इस तरह की कई वारदातें हुई। जिसमें पैसा जमा कराने के नाम पर ठगी कर ली गई। इनका खुलासा पुलिस नहीं लगा सकी है। एचडीएफसी बैंक के पास राजन नाम के युवक से एक लाख रुपये ठगे गए। इसके अलावा कॉपरेटिव बैंक से भी पैसे निकालकर जा रहे व्यक्ति से पैसे ठगे गए थे।

chat bot
आपका साथी