माला व ताली बजाकर सफाई कर्मचारियों का उत्साह बढ़ा रहे हैं जिम्मेदार लोग

लॉकडाउन में सभी लोग अपने घरों में हैं। दूसरी तरफ सफाई कर्मचारी दिनभर गलियों से कूड़ा एकत्रित कर रहे हैं और नालियों की सफाई करने में जुटे हैं। दैनिक जागरण की मुहिम आइए करें सफाई के महायोद्धाओं को सलाम के समर्थन में लोग आने शुरू हो गए है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 Apr 2020 07:08 AM (IST) Updated:Thu, 09 Apr 2020 07:08 AM (IST)
माला व ताली बजाकर सफाई कर्मचारियों का उत्साह बढ़ा रहे हैं जिम्मेदार लोग
माला व ताली बजाकर सफाई कर्मचारियों का उत्साह बढ़ा रहे हैं जिम्मेदार लोग

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : लॉकडाउन में सभी लोग अपने घरों में हैं। दूसरी तरफ सफाई कर्मचारी दिनभर गलियों से कूड़ा एकत्रित कर रहे हैं और नालियों की सफाई करने में जुटे हैं। दैनिक जागरण की मुहिम आइए करें सफाई के महायोद्धाओं को सलाम के समर्थन में लोग आने शुरू हो गए है। वार्ड नंबर 22 की मायापुरी कॉलोनी के लोगों ने सफाई कर्मचारी सुरेश कुमार का तालियां बजाकर हौसला बढ़ाया और सम्मानित भी किया।

कॉलोनीवासी वीरेंद्र कुमार, विशाल, बीरमबती व नीरज का कहना है कि कोरोना वायरस की महामारी के कारण सभी लोग घबराए हुए हैं और अपने घरों के अंदर हैं। महामारी के दौरा में भी सफाई कर्मचारी, पुलिस, डॉक्टर व नर्स लोगों की सुरक्षा के लिए जंग लड़ रहे हैं। सफाई कर्मचारी आए दिन सफाई के लिए आ रहे हैं। यदि एक भी दिन सफाई न हो तो शहर में हाहाकर मच जाएगा। इन लोगों के हौंसले को सभी को सलाम करना चाहिए। ये दिन रात अपनी ड्यूटी में लगे हुए है।

इसी तरह से ग्राम पंचायत बिलासपुर ने बुधवार को अपने सफाई कर्मचारियों को फूल माला पहना कर उनका उत्साह बढ़ाया। सरपंच चंद्रमोहन कटारिया व वार्ड-3 से पंचायत सदस्य राजेश कुमार ने खुद सभी सफाई कर्मचारियों सर्वजीत कौर, संतोष, अजय कुमार, अंकित, विशाल व डैनी को फूल माला पहनाई व मास्क भी दिए।

सरपंच चंद्रमोहन कटारिया ने कहा कि लोगों को घरों में काम करते देख सफाई कर्मचारियों का मनोबल कम नहीं होना चाहिए। ऐसे समय में हम सभी को उनका उत्साह बढ़ाना चाहिए। इसलिए दैनिक जागरण ने सफाई के महायोद्धाओं को सलाम नाम से जो मुहिम शुरु की है वो काफी सराहनीय है। आज के युग में सभी अपने बारे में सोचते हैं। यदि कर्मचारी एक दिन सफाई न करे तो गांव में कूड़े के ढेर लग जाते हैं। इसलिए सभी ग्राम पंचायतों को दैनिक जागरण की इस मुहिम को आगे बढ़ाते हुए अपने सफाई कर्मचारियों को सम्मानित करना चाहिए ताकि वे काम करते हुए हताश न हों और उनका उत्साह बना रहे। इस मौके पर पंडित मनोज शर्मा, अवध बंसल, मुकेश बंसल, पूर्व सरपंच प्रेमपाल क्वात्रा, रामगोपाल धीमान समेत अन्य मौजूद रहे। लोगों ने नपा के सफाई कर्मचारियों को पहनाई फूल माला

फोटो :19ए व 19बी

संवाद सहयोगी, रादौर : लॉकडाउन में कस्बा से कूड़ा उठाने वाले सफाई कर्मचारियों को वार्ड 4 व 12 में लोगों ने सम्मानित किया। सफाई व्यवस्था बनाए रखने में नगरपालिका के 40 से अधिक सफाई कर्मचारी अपनी जान जोखिम में डालकर काम कर रहे हैं। वार्ड नंबर 12 में सफाई कर्मचारी सुशील कुमार व अन्य कर्मचारियों का फूलों की माला डालकर स्वागत किया गया। कर्मचारियों को चाय पिलाई गई। राशन भेंट कर उनका सम्मान किया गया। समाजसेवी विक्रम वाल्मीकि के नेतृत्व में वार्ड 4 में सफाई कर्मचारियों को फूल माला पहना कर सम्मानित किया गया। मौके पर अभयजोत सिंह मावी, दीपक शर्मा, रविद्र कुमार मूलचंद मेहता, अमरजीत कौर, मनप्रीत कौर, निर्मला देवी, सोनू कुमार, रजनी देवी, नीतू रानी, सुशील कुमार, राकेश कुमार, कामना देवी, अल्का रानी, आंगनबाड़ी वर्कर लीलावंती मौजूद थी।

chat bot
आपका साथी