वार्ड को स्वच्छ व साफ रखने वाले जिम्मेदार नागरिक होंगे सम्मानित

मेयर मदन चौहान ने माइ वार्ड माइ रिस्पोंसिबिलिटी अवार्ड की शुरुआत की है। इसके तहत हर वार्ड के उस जिम्मेवार नागरिक को सम्मानित किया जाएगा जो अपने वार्ड को साफ व स्वच्छ बनाने में अहम भूमिका निभाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 06:27 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 06:27 PM (IST)
वार्ड को स्वच्छ व साफ रखने वाले जिम्मेदार नागरिक होंगे सम्मानित
वार्ड को स्वच्छ व साफ रखने वाले जिम्मेदार नागरिक होंगे सम्मानित

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : मेयर मदन चौहान ने माइ वार्ड माइ रिस्पोंसिबिलिटी अवार्ड की शुरुआत की है। इसके तहत हर वार्ड के उस जिम्मेवार नागरिक को सम्मानित किया जाएगा, जो अपने वार्ड को साफ व स्वच्छ बनाने में अहम भूमिका निभाएगा।

मेयर मदन चौहान ने बताया कि नगर निगम शहर को स्वच्छ व साफ बनाने के लिए गंभीर प्रयास कर रहा है। स्वच्छ भारत व स्वच्छ यमुनानगर का निर्माण केवल सफाई कर्मचारियों या निगम की जिम्मेदारी नहीं। इसके लिए हर शहरवासी को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। शहरवासी भी स्वच्छता में अपना योगदान दें, इसके लिए हमने एक मुहिम माइ वार्ड माइ रिस्पोंसिबिलिटी अवार्ड की शुरूआत की है। इसके तहत अपने वार्ड में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने, लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने, गंदगी को साफ करवाने में और स्वच्छता को लेकर अतिरिक्त प्रयास करने में जो स्वयं सेवक बेहतर कार्य करेगा। उसे इस जिम्मेदार नागरिक अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए हमने पहले से ही शिकायत निवारण कंट्रोल रूम बनाया हुआ है। जहां आने वाली शहरवासियों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है। जहां हर वार्ड की समस्याओं के समाधान शिकायत ग्रुप के माध्यम से किया जाता है। इन्हीं ग्रुप के माध्यम से जो स्वयंसेवक अपने वार्ड की सफाई से संबंधित समस्याओं का अधिक से अधिक समाधान करवाएगा। इसके अलावा अपने वार्ड वासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करेगा कि गंदगी न फैलाएं और न फैलाने दे। उसी स्वयंसेवक का चयन अवार्ड के लिए किया जाएगा। अवार्ड के लिए ऐसे किया जाएगा चयन :

माइ वार्ड माइ रिस्पोंसिबिलिटी अवार्ड स्वयंसेवियों के लिए है। इसमें शिकायत निवारण कंट्रोल रूम में स्वच्छता संबंधित कार्यों की एक रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इसी रिपोर्ट के आधार पर उसका अवार्ड के लिए चयन होगा। पूरी प्रक्रिया पारदर्शी होगी। जिसमें वार्ड वासियों की प्रतिक्रिया को भी शामिल किया जाएगा।

स्वच्छ यमुनानगर के निर्माण के लिए मिलकर करें कार्य :

मेयर मदन चौहान ने कहा कि शहर को स्वच्छ बनाना हमारी प्राथमिकता है। अपना शहर सुंदर, स्मार्ट व स्वच्छ बने, इसके लिए हम गंभीरता से काम कर रहे हैं। स्वच्छ यमुनानगर के निर्माण के लिए हमें मिलकर कार्य करना है। सभी शहरवासियों से अपील है कि वे जिम्मेवार नागरिक बने। न गंदगी फैलाएं और न फैलाने दें। यदि हम सब मिलकर कार्य करेंगे तो कोई भी काम मुश्किल नहीं हो सकता। हमने मिलकर शहर को सुंदर, साफ व स्वच्छ बनाना है।

chat bot
आपका साथी