आढ़तियों की हड़ताल खत्म होने से किसानों को राहत, खरीद शुरू

संवाद सहयोगी रादौर अनाज मंडी के आढ़ती अपनी मांगों को लेकर चार दिन से हड़ताल पर थे।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Sep 2020 09:13 AM (IST) Updated:Wed, 23 Sep 2020 09:13 AM (IST)
आढ़तियों की हड़ताल खत्म होने से किसानों को राहत, खरीद शुरू
आढ़तियों की हड़ताल खत्म होने से किसानों को राहत, खरीद शुरू

संवाद सहयोगी, रादौर : अनाज मंडी के आढ़ती अपनी मांगों को लेकर चार दिन से हड़ताल पर थे। सरकार द्वारा आढ़तियों की मांगें मान लिए जाने के बाद मंगलवार को आढ़तियों ने हड़ताल खत्म कर दी। जिसके बाद अनाज मंडी में हड़ताल खत्म होने के बाद धान की खरीद शुरू हुई। धान की खरीद न होने से किसान परेशान थे। अब हड़ताल खत्म हुई तो किसानों को चेहरे भी खिल उठे हैं। हरियाणा प्रदेश अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के जिला प्रधान शिवकुमार ने बताया कि सरकार व आढ़तियों के प्रतिनिधियों के बीच सहमती होने के बाद सरकार ने उनकी मांगों को पूरा करने की बात कही है। सरकार ने हरियाणा के किसानों की फसल एमएसपी पर खरीदने की मांग मान ली है। प्रदेश की मंडियां बची रहें और इनको सुचारू रूप से चलाने के लिए मार्केट व एचआरडीएफ फीस पहले से घटाकर एक प्रतिशत कर दी गई है। किसानों की फसल का भुगतान मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा। यह किसान की अपनी इच्छा होगी कि सरकार से अपनी फसल का भुगतान सीधे बैंक खाते में चाहता हैं या आढ़ती के माध्यम से लेना चाहता हैं।

chat bot
आपका साथी