शुगर मिल में आने हर वाहन पर लगेगी रिफ्लेक्टर टेप, अभियान शुरू

कोहरे के सीजन में सुरक्षा के मद्देनजर सरस्वती शुगर मिल में गन्ना ढुलाई में लगे हर वाहन पर रिफ्लेक्टर टेप लगाई जाएगी। वीरवार को अभियान का शुभारंभ डीटीओ डा. सुभाष चंद्र सरस्वती शुगर मिल के मुख्य संचालन अधिकारी एसके सचदेवा सीनियर वाइस प्रेसिडेंट डीपी सिंह व यातायात थाना प्रभारी संदीप कुमार ने किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं बुग्गियों ट्रालियों व ट्रकों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Nov 2021 11:06 PM (IST) Updated:Thu, 25 Nov 2021 11:06 PM (IST)
शुगर मिल में आने हर वाहन पर लगेगी रिफ्लेक्टर टेप, अभियान शुरू
शुगर मिल में आने हर वाहन पर लगेगी रिफ्लेक्टर टेप, अभियान शुरू

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : कोहरे के सीजन में सुरक्षा के मद्देनजर सरस्वती शुगर मिल में गन्ना ढुलाई में लगे हर वाहन पर रिफ्लेक्टर टेप लगाई जाएगी। वीरवार को अभियान का शुभारंभ डीटीओ डा. सुभाष चंद्र, सरस्वती शुगर मिल के मुख्य संचालन अधिकारी एसके सचदेवा, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट डीपी सिंह व यातायात थाना प्रभारी संदीप कुमार ने किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं बुग्गियों, ट्रालियों व ट्रकों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाई। डीटीओ डा. सुभाष चंद्र ने कहा कि मिल की ओर से शुरू किया गया यह अभियान सराहनीय है। इससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी। क्योंकि कोहरे के सीजन में वाहन पर रिफ्लेक्टर टेप न होने के कारण वाहन दिखाई नहीं देता और हादसा होने की संभावना बढ़ जाती है। उन्होंने आह्वान किया कि हर व्यक्ति अपने निजी वाहन पर रिफ्लेक्टर टेप अवश्य लगाए। हर वाहन पर लगेगी रिफ्लेक्टर टेप : सचदेवा

सरस्वती शुगर मिल के मुख्य संचालन अधिकारी एसके सचदेवा ने कहा कि प्रशासन के आदेशानुसार गन्ना ढुलाई करने वाले किसानों के ट्रैक्टर-ट्राली सहित सभी वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाई जाएगी। यह सुनिश्चित किया गया है कि कोई भी वाहन बिना रिफ्लेक्टर टेप के न हो। उन्होंने बताया कि मिल में हर दिन 1100-1200 वाहनों की आवाजाही रहती है। ऐसे वाहनों की संख्या कम नहीं है जो रात के समय चलते हैं। कई बार कोहरा अधिक होने की स्थिति में दुघर्टना की संभावना रहती है। सुरक्षा की ²ष्टि से हर वर्ष मिल प्रशासन की ओर से यह अभियान चलाया जाता है। इस बार मिल का पेराई सत्र गत वर्ष से आठ दिन पहले शुरू हो गया है। हालांकि फिलहाल कोहरा नहीं है, लेकिन आगामी दिनों में कोहरा छाना शुरू हो जाएगा। इसलिए हर वाहन पर रिफ्लेक्टर टेप लगी होना जरूरी है। वाहन धीरे चलाए चालक

शुगर मिल के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट डीपी सिंह ने बताया कि गत वर्ष करीब आठ हजार वाहनों पर मिल प्रशासन की ओर से रिफ्लेक्टर टेप लगाई गई थी। फरवरी के मध्य तक कोहरे का सीजन रहता है। मिल की ओर से हर दिन वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाई जाएगी। तब तक यह अभियान चलेगा जब तक हर वाहन पर रिफ्लेक्टर टेप न लग जाए। मौके पर सीनियर वाइस प्रेसिडेंट मनोज वर्मा, डिप्टी जीएम राजेंद्र कौशिक, एसआइ प्रवीण कुमार, सतबीर सिंह, अशोक भारद्वाज व मिल के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी