स्वच्छता सर्वेक्षण में रादौर नपा को प्रदेश में पहला स्थान

स्वच्छता सर्वेक्षण में रादौर नगरपालिका को प्रदेश में पहला स्थान मिला है। जबकि नोर्थ जोन में नपा रादौर 27वें स्थान पर रही। इसके अलावा नगरपालिका को ओडीएफ प्लस प्लस भी घोषित किया गया है। जिसका प्रमाण पत्र स्वच्छता अभियान के मंगलेश कुमार ने लेखाकार नीरज कांबोज व सफाई निरीक्षक निर्मल सिंह को सौंपा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 05:57 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 05:57 PM (IST)
स्वच्छता सर्वेक्षण में रादौर नपा को प्रदेश में पहला स्थान
स्वच्छता सर्वेक्षण में रादौर नपा को प्रदेश में पहला स्थान

संवाद सहयोगी, रादौर :

स्वच्छता सर्वेक्षण में रादौर नगरपालिका को प्रदेश में पहला स्थान मिला है। जबकि नोर्थ जोन में नपा रादौर 27वें स्थान पर रही। इसके अलावा नगरपालिका को ओडीएफ प्लस प्लस भी घोषित किया गया है। जिसका प्रमाण पत्र स्वच्छता अभियान के मंगलेश कुमार ने लेखाकार नीरज कांबोज व सफाई निरीक्षक निर्मल सिंह को सौंपा। नपा को पहला स्थान मिलने पर नपा पार्षदों व स्थानीय लोगों ने खुशी जाहिर की है।

सफाई निरीक्षक निर्मल सिंह ने बताया कि 2021 के स्वच्छता सर्वेक्षण में इस बार नगरपालिका को 25 हजार आबादी से नीचे की श्रेणी में पहला स्थान प्राप्त करने में कामयाबी हासिल की है। गत वर्ष वह छठे स्थान पर थे। जबकि नोर्थ जोन में वह 27वें नंबर पर रहे हैं। नपा की ओर से कस्बे में शौचालयों की व्यवस्था करने में भी कामयाबी हासिल की है। जिसको लेकर उन्हें ओडीएफ प्लस प्लस की रेंकिग मिली है। उन्होंने कहा कि नपा रादौर लगातार स्वच्छता के क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। भविष्य में उनका प्रयास रहेगा कि वह नॉर्थ जोन में भी पहला स्थान प्राप्त करने में सफल हो। चेयरपर्सन सुदेश रानी मेहता ने कहा कि रेंकिग में बढ़ोतरी होना पूरे कस्बे के लोगों के लिए गर्व की बात है। यह कार्य सफाई कर्मचारियों की मेहनत व कस्बे के लोगों के सहयोग से संभव हो पाया है। इसके लिए नपा के सभी कर्मचारी, पार्षद व कस्बे के लोग बधाई के पात्र है। उन्हें उम्मीद है कि अगले सर्वेक्षण में नपा पूरे देश में पहला रैंक प्राप्त करने में सफल रहेगी। जिसके लिए शहर के लोगों और कर्मचारियों को अभी से प्रयास करना होगा।

chat bot
आपका साथी