गेहूं से अटी रादौर की अनाज मंडी

संवाद सहयोगी रादौर अनाज मंडी में 75 हजार 620 क्विंटल रिकार्ड आवक हुई है। मंडी के इि

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 08:45 AM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 08:45 AM (IST)
गेहूं से अटी रादौर की अनाज मंडी
गेहूं से अटी रादौर की अनाज मंडी

संवाद सहयोगी, रादौर : अनाज मंडी में 75 हजार 620 क्विंटल रिकार्ड आवक हुई है। मंडी के इतिहास में पहली बार इतनी आवक हुई है। जबकि इससे पहले 30-35 हजार क्विंटल प्रतिदिन की आवक रही। उठान धीमा होने के कारण मंडी गेहूं से अट गई। हालांकि खरीद एजेंसी का दावा है कि एक या दो दिनों में स्थिति को पूरी तरह से नियंत्रित हो जाएगी। रिकॉर्ड आवक के कारण मंडी में कट्टों की संख्या बढ़ी है।

4 लाख 20 हजार क्विंटल की खरीद

मंडी सचिव जय सिंह ने बताया कि रादौर, जठलाना व गुमथला अनाज मंडियों में अब तक करीब चार लाख 20 हजार क्विंटल की आवक हो चुकी है। इसमें तीन लाख 30 हजार क्विंटल रादौर, 51 हजार गुमथला व 35 हजार क्विंटल गेहूं की आवक जठलाना अनाज मंडी में हुई है। अब आवक कम होनी शुरू हो गई है। आगामी दिनों में आवक में लगातार कमी आएंगी।

रिकॉर्ड खरीद से कट्टों से भर गई मंडी

हैफेड़ के मैनेजर पवन कांबोज ने बताया कि उनकी एजेंसी ने खरीद कार्य किया गया था। रादौर मंडी के इतिहास में पहली बार रिकॉर्ड तोड़ खरीद करीब एक लाख 52 हजार कट्टे यानि 75 हजार 620 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई। जबकि अब से पहले यह आंकड़ा कभी 40 हजार क्विटल भी क्रॉस नहीं कर पाया था। एक दिन में हुई इतनी खरीद से मंडी में कट्टों की संख्या बढ़ी है।

उठान धीमा होने से बनी है परेशानी

आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान संजय गुप्ता का कहना है कि खरीद कार्य ठीक प्रकार से चल रहा है और आढ़तियों को बारदाना भी उपलब्ध है। उठान कार्य धीमा होने के कारण आढ़तियों को परेशानी हो रही है। उन्होंने एजेंसियों से उठान कार्य में तेजी लाने की मांग की।

chat bot
आपका साथी