पुरानी रंजिश को लेकर ओड कालोनी में झगड़ा, दोनों पक्षों पर केस दर्ज

पुरानी रंजिश को लेकर कस्बा की ओड कालोनी में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 07:40 AM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 07:40 AM (IST)
पुरानी रंजिश को लेकर ओड कालोनी में झगड़ा, दोनों पक्षों पर केस दर्ज
पुरानी रंजिश को लेकर ओड कालोनी में झगड़ा, दोनों पक्षों पर केस दर्ज

संवाद सहयोगी, रादौर : पुरानी रंजिश को लेकर कस्बा की ओड कालोनी में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट, छेड़छाड़ व जातिसूचक शब्द कहने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों से मिली शिकायतों के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है

एक पक्ष में छेड़छाड़ व मारपीट का लगाया आरोप

विवाद में एक पक्ष की ओर से महिला ने दूसरे पक्ष के लोगों पर उसके व उसके ससुर के साथ मारपीट करने व छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। महिला ने शिकायत में कहा कि कालोनी के ही अमन, राकेश, पंकज व काका ने उसके साथ छेड़छाड़ की। जब उसने विरोध किया तो उसे गलियां दी व मारपीट की गई। इस दौरान जब उसका ससुर उसे बचाने के लिए आया तो आरोपितों ने उसके साथ भी मारपीट की। शिकायत पर पुलिस ने अमन, राकेश, पंकज व काका के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। दूसरे पक्ष ने जातिसूचक शब्द कहने की दी शिकायत

इसी मामले में दूसरे पक्ष के ज्ञानीराम ने कहा कि कालोनी के मोहन, राजकुमार, राजाराम, संतोष व ममतेश ने उसके व लड़के राकेश के साथ मारपीट की। जब उन्होंने इसका विरोध किया और उनकी पिटाई से बचने का प्रयास किया तो आरोपितों ने उन्हें गालियां देते हुए जातिसूचक शब्द भी कहे। पुलिस ने शिकायत पर उक्त आरोपितों के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया।

किराये पर लिया ट्राला नहीं किया वापस

जासं, यमुनानगर : किराये पर लिए ट्राले को वापस न देने के आरोप नगली 32 निवासी वाहिद को छछरौली थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपित पर चुहड़पुर निवासी आरिफ की शिकायत पर केस दर्ज हुआ था। पुलिस को दी शिकायत में आरिफ ने बताया कि उसने कुछ साल पहले 12 टायरी ट्राला खरीदा था। 30 मार्च को नगली 32 निवासी वाहिद हसन व अली हसन ने उससे ट्राला किराया पर चलाने को लिया था। इसके लिए 80 हजार रुपये प्रतिमाह किराया तय किया गया था। एक माह पूरा होने पर जब उसने आरोपितों से किराया मांगा, तो वह टाल मटोल करने लगे। आरोपितों ने न तो किराया दिया और न ही ट्राला वापस किया।

chat bot
आपका साथी