सरकार की नीतियों जनता का हो रहा विकास : अमित

भारतीय जनता पार्टी चारों राज्यों में जीत का परचम लहराएगी। गुरुग्राम में हुई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली से प्रदेश की जनता ने दोबारा उनको सत्ता सौंपने का मन बनाया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Nov 2018 06:03 PM (IST) Updated:Wed, 21 Nov 2018 10:53 PM (IST)
सरकार की नीतियों जनता का हो रहा विकास : अमित
सरकार की नीतियों जनता का हो रहा विकास : अमित

संवाद सहयोगी, रादौर: भारतीय जनता पार्टी चारों राज्यों में जीत का परचम लहराएगी। गुरुग्राम में हुई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली से प्रदेश की जनता ने दोबारा उनको सत्ता सौंपने का मन बनाया है। यह बात भाजपा राष्ट्रीय किसान समिति के सदस्य अमित गर्ग ने बुधवार को गांव माधुबांस, उन्हेड़ी, मारूपुर, जठलाना, बरसान में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश में भाजपा की तुफानी लहर चल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2019 के लोकसभा व विधानसभा चुनावों में पार्टी दोबारा जीत हासिल कर सरकार बनाएगी। भाजपा सरकार के विरुद्ध बोलने के लिए विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं बचा। कांग्रेस पार्टी कई गुटों में बंट चुकी है। जिसका कोई जनाधार नहीं है। वहीं इनेलो-बसपा गठबंधन को प्रदेश के लोग कोई महत्व नहीं दे रहें हैं। देश व प्रदेश में फिर से भाजपा सरकार का बनना तय है।

chat bot
आपका साथी