चिकन प्रोसेसिग फैक्ट्री का विरोध जारी, लाइसेंस रद करने की मांग

गांव कांजनू में चिकन प्रोसेसिग फैक्ट्री के खिलाफ प्रदर्शन 19वें दिन भी जारी रहा। बुधवार को सेवा भारती से जुड़े सदस्य अध्यक्ष वेद कांबोज के नेतृत्व में धरना स्थल पर पहुंचे। वहीं भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष विनोद सिगला ग्रामीणों को समर्थन देने के लिए मौके पर पहुंचे।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 06:56 PM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 06:56 PM (IST)
चिकन प्रोसेसिग फैक्ट्री का विरोध जारी, लाइसेंस रद करने की मांग
चिकन प्रोसेसिग फैक्ट्री का विरोध जारी, लाइसेंस रद करने की मांग

संवाद सहयोगी, रादौर : गांव कांजनू में चिकन प्रोसेसिग फैक्ट्री के खिलाफ प्रदर्शन 19वें दिन भी जारी रहा। बुधवार को सेवा भारती से जुड़े सदस्य अध्यक्ष वेद कांबोज के नेतृत्व में धरना स्थल पर पहुंचे। वहीं, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष विनोद सिगला ग्रामीणों को समर्थन देने के लिए मौके पर पहुंचे। उन्होंने सरकार व प्रशासन से गांव में लगाए जाने वाली इस फैक्ट्री का लाईसेंस रद कर ग्रामीणों को राहत देने की मांग की। सेवा भारती की ओर से वेद कांबोज व प्रदीप चौधरी ने कहा कि गांव में इस प्रकार ग्रामीणों की सहमति के बिना मीट फैक्ट्री का लगाया जाना उचित नहीं है। गांव व आसपास के क्षेत्र के लोग धार्मिक प्रवृति के लोग है। अगर यह फैक्ट्री यहां पर लगाई जाती है तो उनकी धार्मिक भावना आहत होगी। प्रस्तावित फैक्ट्री की दूरी भी गांव से ज्यादा दूर नहीं है। जिससे गांव में मक्खी व गंदी बदबू फैलने की पूरी आशंका है। अगर ऐसा होता है तो ग्रामीणों को बीमारियों का सामना भी करना पड़ेगा। वहीं, इस कार्य से पर्यावरण को भी नुकसान होगा। आसपास जिन किसानों की भूमि लगती है उन्हें भी इसका खामियाजा उठाना पड़ेगा। इस कार्य के लिए ग्रामीणों की सहमति जरूरी थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ और बिना देरी के इसका लाइसेंस जारी कर दिया गया, जो अब ग्रामीणों के लिए समस्या बन गया है। गांव के लोग किसी भी कीमत पर इसे गांव में नहीं लगने देना चाहते। इसलिए सरकार व प्रशासन को ग्रामीणों की भावनाओं व उनके आंदोलन को ध्यान में रखते हुए इस फैक्ट्री का लाइसेंस तुरंत प्रभाव से रद कर देना चाहिए। सेवा भारती के सदस्य ग्रामीणों की इस मुहिम में उनके साथ है और जब तक उनका आंदोलन सफल नहीं हो जाता सेवा भारती उनके साथ खड़ी रहेगी। इस अवसर पर जय प्रकाश कांजनू, विनोद सिगला, आयुष जयपुर, राजपाल मंधार, ज्ञान सिंह, ऋषिपाल, मेहर सिंह जुब्बल, रामकुमार, शिवकुमार, वागिश कांबोज, असलम, ताराचंद, लक्ष्मीचंद, राजेश अलाहर, सुशील, रोशन, राजेश व अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी