बकरीद पर अमन के लिए नमाज में मांगी दुआ

जिले में बकरीद का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Jul 2021 07:37 AM (IST) Updated:Thu, 22 Jul 2021 07:37 AM (IST)
बकरीद पर अमन के लिए नमाज में मांगी दुआ
बकरीद पर अमन के लिए नमाज में मांगी दुआ

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : जिले में बकरीद का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ईदगाह में पर्व के उपलक्ष्य में विशेष नमाज अता की गई। मस्जिदों में भी समाज के लोगों में काफी उत्साह देखा गया। अदरीश, रमजान, इकराम, बिलाल ने कहा कि दो वर्षों से लाकडाउन के कारण हर्षोल्लास के साथ नहीं मना पा रहे थे। इस बार लाकडाउन में कुछ ढील मिलने के कारण पर्व धूमधाम से मनाया गया। सुबह के समय ईदगाह में जाकर नमाज अता की। स्वजनों के लिए पहले ही खूब खरीददारी की हुई थी। जिससे सभी ने मिलकर पर्व की खुशियां मनाई। दोपहर तक मित्रों, रिश्तेदारों व संबंधियों को बधाई दी। ईदगाह में कोरोना के निर्देशों का पालन किया गया। भीड़ न हो इसके लिए आयोजकों ने पूरा प्रबंध कर रखा था। पर्व आपसी प्रेम व सद्भावना का संदेश देते हैं। सभी को आपसी मनमुटाव भूलाकर एक साथ पर्व मनाना चाहिए। बकरीद पर रक्तदान कर मिशाल पेश की, 65 यूनिट एकत्र हुआ

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : ईद उल अजहा यानि बकरीद पर इस बार बार रूम में नई मिशाल पेश की गई। अधिवक्ता परिषद हरियाणा की यमुनानगर इकाई की ओर से इस त्योहार के उपलक्ष्य में बार रूम में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इसका उद्धाटन राज्य विधि आयोग के सदस्य मुकेश गर्ग ने किया। मौके पर मुस्लिम समाज के अधिवक्ताओं ने भी रक्तदान किया और दूसरों को भी रक्तदान करने के लिए प्ररेति किया। शिविर में कुछ ही देर में 65 रक्त की यूनिट एकत्र हुई। रक्तदान करने वाले अपने नंबर का इंतजार करते देखे गए।

पूर्व उपाध्यक्ष अधिवक्ता राव रियाज राणा व अधिवक्ता परवेज खान ने कहा कि त्योहारों पर समाज की भलाई के लिए भी कार्य करने चाहिए। इसी उद्देश्य से रक्तदान शिविर में भाग लिया। कुर्बानी की प्रथा के इस त्योहार पर रक्तदान कर नई पहल की गई है। निश्चित तौर पर इस कदम का समाज में अच्छा संदेश जाएगा। इस अवसर पर अधिवक्ता परिषद प्रदेशाध्यक्ष रणबीर सिंह खरकाली, जिलाध्यक्ष रितेश गोयल, जिला बार एसोसिएशन जगाधरी के प्रधान भानू प्रताप, नरेंद्र राणा जिला प्रेस सचिव ने राव रियाज राणा व परवेज खान के नई पहल की सराहना की। इस मौके पर उनको सम्मानित भी किया गया। उन्होंने कहा कि निस्वार्थ भाव से दूसरों की मदद के लिए किए गए कार्य हमेशा याद रहते हैं।

chat bot
आपका साथी