कर्मचारी संघ के दूसरी बार प्रदेश महासचिव बने प्रताप

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Feb 2019 06:58 PM (IST) Updated:Thu, 21 Feb 2019 01:01 AM (IST)
कर्मचारी संघ के दूसरी बार प्रदेश महासचिव बने प्रताप
कर्मचारी संघ के दूसरी बार प्रदेश महासचिव बने प्रताप

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया। इसमें दूसरी बार प्रताप ¨सह भनवाला को प्रदेश महासचिव के पद पर मनोनीत किया गया। करनाल में हुए अधिवेशन में यह घोषणा हुई। यमुनानगर बस स्टैंड पर तैनात प्रताप ¨सह भनवाला इससे पूर्व भी संगठन में प्रदेश महासचिव के पद पर रहे।

प्रताप ¨सह भनवाला ने कहा कि संगठन और कर्मचारियों के हितों के लिए वह लगातार कार्य कर रहे हैं। आगे भी इसी प्रयास को जारी रखा जाएगा। कर्मचारियों के हितों के लिए लगातार संगठन कार्य कर रहा है। यमुनानगर बस स्टैंड पर संगठन के भीम ¨सह शास्त्री, मेहर ¨सह मथाना, बलवान ¨सह, अनिल कुमार, अशोक कुमार, राजेश सैनी, रमेश गुर्जर, रघुबीर ¨सह, कुलदीप ¨सह, मंजीत कंदौला ने उन्हें बधाई दी।

chat bot
आपका साथी