पुलिसकर्मी के बेटे ने युवती को किए अश्लील इशारे, केस दर्ज

गांधी नगर थाना क्षेत्र की कालोनी में घर की छत पर चढ़ी युवती से पड़ोस में रहने वाले युवक ने छेड़छाड़ की व अश्लील इशारे किए। जिस युवक पर छेड़छाड़ का आरोप लगा है वह पुलिसकर्मी का बेटा है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 08:03 AM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 08:03 AM (IST)
पुलिसकर्मी के बेटे ने युवती को किए अश्लील इशारे, केस दर्ज
पुलिसकर्मी के बेटे ने युवती को किए अश्लील इशारे, केस दर्ज

जागरण संवाददाता, यमुनानगर :

गांधी नगर थाना क्षेत्र की कालोनी में घर की छत पर चढ़ी युवती से पड़ोस में रहने वाले युवक ने छेड़छाड़ की व अश्लील इशारे किए। जिस युवक पर छेड़छाड़ का आरोप लगा है वह पुलिसकर्मी का बेटा है। युवती का आरोप है इसमें पुलिसकर्मी भी अपने बेटे का साथ दे रहा है। पुलिस ने आरोपित युवक व उसके पिता पर खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

युवती ने थाना गांधी नगर पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उनके पड़ोस में ही एक पुलिसकर्मी परमिद्रजीत सिंह रहता है। जब वह शाम को अपने घर की छत पर घूमने के लिए चढ़ती है तो पुलिसकर्मी का बेटा रजत सिंह भी अपने घर की छत पर आ जाता है। आरोप है कि रजत उसके साथ छेड़छाड़ करता है। वह उसे गंदे इशारे करता है। जब उसने कहा कि वह उसके खिलाफ थाने में शिकायत देगी तो रजत ने कहा कि वह उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती क्योंकि उसका पिता पुलिस में है। वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। शाम के समय वह दोबारा छत पर चढ़ी तो आरोपित ने उसे दोबारा गंदे इशारे किए। इस काम में उसका पिता भी रजत का साथ दे रहा है। यह बात उसने अपने परिजनों को बताई। जिन्होंने थाने में शिकायत दी।

मामले की जांच कर रही सब इंस्पेक्टर कुसुमलता का कहना है कि रजत व उसके पिता परमिद्रजीत सिंह पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच चल रही है। जागरण संवाददाता, यमुनानगर : थाना शहर यमुनानगर क्षेत्र की एक कालोनी में देवर ने कोल्ड ड्रिक में नशीला पदार्थ पिलाकर अपनी भाभी से दुष्कर्म कर दिया। पीड़िता का पति उस वक्त काम के सिलसिले से बाहर गया हुआ था। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर लिया।पीड़िता ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह दो बच्चों के साथ घर में रहती है। उसका पति काम के सिलसिले में बाहर रहते हैं। वह कई दिन बाद घर लौटते हैं। तीन माह पहले उसका देवर घर पर कोल्ड ड्रिक लेकर आया था। देवर ने कोल्ड ड्रिक में कोई नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया। जिसे पीते ही वह बेहोश हो गई। आरोप है कि बेहोशी की हालत में देवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसे होश आया तो उसने देवर से इसका विरोध जताया। परंतु देवर ने उसे धमकी दी कि यदि इस बारे में उसने किसी को बताया तो वह उसे व बच्चों को जान से मार देगा। वह मानसिक रूप से परेशान हो गई। यह बात उसने कुछ दिन बाद अपनी सास को भी बताई। परंतु वह इसे परिवार की बात होने का हवाला देते हुए उसे चुप रहने को कहने लगी। वह इस बात को सहन नहीं कर सकी और अब परेशान होकर थाने में शिकायत दी। मामले की जांच कर रही एएसआइ मीना का कहना है कि पीड़िता के देवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन जारी है।

chat bot
आपका साथी